दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन
दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा, दक्षिण कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन एवं दक्षिण कोलकाता युवा माहेश्वरी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2025 को इस्कॉन हाउस, बालीगंज में दीपावली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व महेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि श्री वी.के. भंडारी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि किसी भी तरह की समाज के हित के कार्य के लिए मार्गदर्शन व सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र कुमार साबू ने कहा समाज बन्धुओं को समाज के विकास और कार्य के लिए तन, मन व धन से सहयोग करना चाहिए।
सभा अध्यक्ष राजेश नागौरी, सचिव मुरली मनोहर मांधना, महिला संगठन, सचिव रश्मि बिनानी, युवा अध्यक्ष रामकिशोर मांधना एवं सचिव देवेश नागौरी ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनीता तोषनीवाल एवं नितिका सोमानी ने उत्साहपूर्ण ढंग से किया। शालिनी मांधना, रोहित सोमानी, हर्षित धूत, अमृत तनुश मांधना, अभिषेक तोषनीवाल, प्रियंका सोमानी, संदीप मूंदडा, सीमा कोठारी, दिलीप लाहोटी, गिरिराज चितलांगया, अरुण गग्गर, दीनदयाल जाजू, अनिल लखोटिया, भगवती प्रसाद मूंदड़ा, हरीश जाजू, प्रवीण गग्गर, नरेंद्र मानधना सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लॉटरी, म्यूजिकल तंबोला, टैटू जोन, बच्चों के खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी सदस्यों एवं परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कोलकाता प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाजू, सचिव संपत मानधन्या, कोषाध्यक्ष किशन कुमार बिनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दकुमार लढ़ा, युवा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मांधना, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष अनुराग जाजू, भवानी मोहता, दक्षिण कोलकता व अन्य अंचलो के पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहे। विनोद जाजू ने आगामी वर्ष अधिवेशन 2026 के जोधपुर में आयोजित होने की जानकारी दी, वहीं कृष्ण गोपाल मांधना ने इस वर्ष नागपुर में होने वाले ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कार्निवल की जानकारी साझा की। समारोह के अंत में दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ सभी ने समाज की एकता, सहयोग और प्रगति का संकल्प लिया।
Latest News