बेंगलुरू में दीपावली स्नेह मिलन 2025 कार्यक्रम आयोजित सम्पन्न

माहेश्वरी सभा बेंगलुरू ने अपने समाज बंधुओं के लिए दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन पैलेस ग्राउंड स्थिति प्रिंसेस श्राइन में शनिवार दिनांक 25-10-2025 को शाम 6 बजे से आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवानदास लाहोटी, माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्वेता बियानी, माहेश्वरी युवा संघ सचिव निखिल सोनी, माहेश्वरी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रहलाद आगीवाल, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन गोपालदास इन्नानी, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डागा, सभा के कार्यकारिणी सदस्य शैलेश असावा, सेंट्रल जोन सचिव शिरीष सारडा एवं सभा के वरिष्ठ सदस्य शोभाचंद बिहानी ने भगवान महेश का पूजन कर दीप प्रज्वलन किया। भक्तिमय भाव मधुर वाणी में सुंदर महेश वंदना की प्रस्तुति साउथ ज़ोन कमेटी की महिलाओं ने की।

अध्यक्ष भगवानदास लाहोटी ने अपने स्वागत उदबोधन में सभागार में उपस्थित सभी का तहे दिल से दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नए कार्यकाल में वे माहेश्वरी सभा को और ऊंचाइयों तक पहुंच कर उसे और समृद्ध और सशक्त बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। महिला संगठन और युवा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पुराने अनुभव और नई सोच के साथ मिलकर काम करेंगे। अपने परिवार के युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का भी उन्होंने निवेदन किया। अंत मैं तन , मन और धन से सहयोग देने वाले बंधुओं का धन्यवाद किया और निवेदन किया की  आनेवाले आयोजनों में ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।

कक्षा 12 वी में विज्ञान में टॉपर शौर्य राठी तथा वाणिज्य में टॉपर वृंदा चांडक को माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की और से चेयरमैन गोपाल दास इनान्नी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी भगवान बलदवा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रेजुएट एवं उच्च शिक्षा के लिए छात्र छात्राओं को सरस्वती पुरस्कार प्रदान किया गया।

समाज की प्रतिभाओं को हर वर्ष की तरह सम्मानित किया गया जिसमें कुुशल काबरा को NCLAT कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में द्वितीय स्थान पाने हेतु तथा कुंजीत लोहिया को ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम हेतु सामाजिक जागरूकता अभियान के लिए स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम सभा के पांचो जोऩ के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें गणेश वंदना, चारों युग की प्रस्तुति, संक्षिप्त में रामायण की प्रस्तुति और बच्चों के लिए गैजेट्स से दूर करने के लिए नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई।


अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित नेक्स्ट जेन सुपरस्टार कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर विजेता होकर प्रदेश स्तर पर भी विजेता रहे एवं राष्ट्रीय स्तर हैदराबाद में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों का माहेश्वरी सभा बेंगलुरु द्वारा स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री सीताराम जी मारू के जन्मशताब्दी के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा उनकी सेवाओं की स्मृति में डाक टिकट जारी किया गया इस कार्यक्रम की झलकियां सभागार में प्रस्तुत की गई एवं स्व श्री मारु को नमन करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया गया। सदस्यों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोना बिरला ने किया। सचिव सत्यनारायण मालाणी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। स्वादिष्ट स्वरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, समाज बंधुओं ने बहु संख्या में पधारकर दीपावली की शुभकामनाएं आदान प्रदान की, कार्यक्रम की समस्त व्यवस्तावों के लिया कार्यसमिति के सभी सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। 


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन