माहेश्वरी साहित्यकार मंच द्वारा आयोजित शब्द लेखन प्रतियोगिता का शानदार हुआ समापन

माहेश्वरी साहित्यकार मंच द्वारा आयोजित शब्द लेखन प्रतियोगिता की शुरुआत फरवरी मास से हुई है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक शनिवार एक शब्द दिया जाता है, जिस पर माहेश्वरी समाज के बंधु भाग लेते हैं और पांच सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को विजेता घोषित करते हुए सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाता है।

माहेश्वरी साहित्यकार मंच के संस्थापक सतीश लाखोटिया ने बताया कि आठ महीने से चल रही इस प्रतियोगिता के प्रत्येक मास संयोजक और निर्णायक का चयन मंच के द्वारा होता है, उन्हीं के नेतृत्व में यह संपूर्ण प्रतियोगिता संचालित होती है।

मंच की अन्य सक्रिय संस्थापक श्रीमती मधु भूतड़ा 'अक्षराÓ जयपुर, श्रीमती कलावती करवा कूचबिहार एवं श्रीमती स्वाति जैसलमेरिया जोधपुर, प्रतियोगिता सहयोगकर्ता श्रीमती श्वेता धूत हावड़ा की नवीनतम सोच और सकारात्मक विचारधारा ने प्रतियोगिता के आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए सामाजिक दायित्व को मिलकर बखूबी निभाया है।

इस कड़ी में क्रमानुसार श्रीमती श्वेता धूत हावड़ा, श्रीमती दीपा एम.खेतावत जोधपुर, श्रीमती शीला तापडिय़ा नागपुर और श्रीमती मनीषा राठी उज्जैन, अशोक गांधी नागपूर, पूजा नबीरा, काटोल, संगीता दरक मनासा, विनय सारडा  मुम्बई ने संयोजक और निर्णायक की सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभा कर अपनी योग्यता को सिद्ध किया है और हिंदी साहित्यिक प्रतियोगिता का समाज में नया आयाम स्थापित किया है।

इन प्रतियोगिता में शामिल हुए देश-विदेश से सहस्त्रों रचनाकारों के मध्य अब तक के विजेता कलमकारों के नाम की सूची इस प्रकार है.. शशि लाहोटी कोलकाता, रमेशचंद्र माहेश्वरी बिजनौर, श्रीमती अयोध्या चौधरी अलीराजपुर, संगीता कंलत्री चित्तौडग़ढ़, आशा मानधन्या इंदौर, कविता मान्धना परभणी, लखनलाल माहेश्वरी अजमेर, सुनीता माहेश्वरी नाशिक, प्रमोद मूंदड़ा जयपुर, राजश्री राठी अकोला, एकता झंवर उज्जैन, दीपा खेतावत जोधपुर, अश्विन चौधरी दामोह, मीना माहेश्वरी भोपाल, विनीता निर्झर अजमेर, डॉ. आभा माहेश्वरी अलीगढ़, मनीषा लाठी सोनकच्छ, रजनी मूंदड़ा कोलकाता, सतीश सारडा हैदराबाद, सुनीता कोगटा जागोटिया भीलवाड़ा, शीला माहेश्वरी सौंसर, अश्विन बियानी दाहोद, पल्लवी दरक न्याती कोटा, मेघा अश्विन बियानी दाहोद, सुमन माहेश्वरी फरीदाबाद, मनोज काबरा इंदौर, हेमा सारडा चेन्नई, दामोदर मनिहार नागौर, किरण लखोटिया इंदौर, एकता झंवर उज्जैन, शिखा मूंदडा मुंबई, नीलम सोमानी मोहोपाडा, श्रीमती धीरज गांधी नागपुर, संध्या झंवर कोल्हापुर, सत्यनारायण सारदा जयपुर, मुरली लाहोटी हिंगणघाट, दीपमाला माहेश्वरी दिल्ली, भारती माहेश्वरी नलखेडा़, प्रसन्न राठी नागपुर, मंजू राठी हैदराबाद, प्रीति मालपानी पुणे, सुषमा लाहोटी बेलमपल्ली, प्रिंसा बांगड़ जयपुर, अनुष्का मालपानी मलकापुर, मंच के द्वारा साहित्य प्रेरक सम्मान से शीला तापडिय़ा नागपुर, दीपा एम. खेतावत जोधपुर, पुष्पा हेडा़ नागपुर को सम्मानित किया गया है।

इसके अतिरिक्त अन्य ऐसे कलमकार, जिन्होंने प्रति सप्ताह अपने कलम की सहभागिता रखी, वो सम्माननीय साहित्यकार संतोष काबरा भीलवाड़ा, सरोज गट्टाणी परभणी, पूनम मोहता पुरुलिया, संगीता मंत्री नागपुर, राजकुमारी माहेश्वरी उज्जैन, किरण कलंत्री रेणुकूट, डॉ. राधेश्याम लाहोटी नोखा, भारती बिहानी सिलीगुड़ी, रीतू जाजू जोधपुर, उषा करवा हनुमानगढ़, रंजना बिनानी गोलाघाट, निर्मला मूंदड़ा इंदौर, मोनिका डागा चेन्नई, भारत काबरा छिंदवाड़ा, महेश झंवर अमृतसर, ममता लखानी नापासर, अंजना पसारी इंदौर, निखिलेश गैलड़ा चित्तौडग़ढ़, उर्मिला तापडिय़ा नोखा, पुष्पा राठी पुणे, बालकृष्ण जाजू 'बालकÓ जयपुर, बबीता मांधणा हावड़ा, नम्रता माहेश्वरी पाली, अनिता मंत्री अमरावती, सारिका फलोर केन्या,आदि।

इसके अलावा भी समाज के अनगिनत साहित्यकार एवं कलमकार हैं, जिन्होंने प्रत्येक प्रतियोगिता में अपने कलम के माध्यम से साहित्य का अद्वितीय रंग सजाया है और समाज में लेखन के प्रति जागरूकता बढ़ाया है। हिंदी साहित्य के विकास और प्रगति हेतु मंच के इस अनूठे सामाजिक एवं राष्ट्रीय प्रयास की सभी समाज बंधुओं द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में संस्थापक कवयित्रियाँ एवं कवि गण भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते हैं, जिसे प्रतियोगिता के बाहर रखा जाता है। यह प्रतियोगिता माहेश्वरी साहित्यकार मंच के फेसबुक पेज पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है और सभी एक दूसरे की रचना पर उत्साहवर्धन करते हैं।

संस्थापक मधु 'अक्षरा' और कलावती कर्वा ने बताया कि जिस तरह का उत्साह समाज के लेखकों द्वारा मिला है, वह सराहनीय है और जल्द ही प्रतियोगिता को फिर नए स्वरूप में ढा़ला जाएगा और स्वाति जैसलमेरिया ने बताया कि समाज के युवाओं तथा सभी वर्ग में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति जागृति बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन