रांची के श्रद्धेय सीताराम जी मारू की जन्म शताब्दी पर डाक विभाग ने जारी किया डाक टिकट
झारखंड के वरिष्ठ समाजसेवी, बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहे एवं रांची एक्सप्रेस के संस्थापक श्रद्धेय सीताराम जी मारू का दो दिवसीय जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन 11 एवं 12 अक्टूबर को बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ और माहेश्वरी समाज किस देश के साथ-साथ अन्य समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार था।
11 अक्टूबर 2025 को महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवाल एवं राजभवन के सभी अधिकारियों ने डाक विभाग द्वारा श्रद्धेय सीताराम जी मारू पर स्मारक डाक टिकट राजभवन से जारी किया। साथ ही इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और मारू परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में श्रद्धेय सीताराम जी मारू के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता निवासी श्री रामावतार गीता देवी भाला एवं श्रीमती अलका भाला के द्वारा 174 वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 2200 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
11 अक्टूबर की संध्या बेला रांची क्लब के प्रांगण में श्रद्धेय सीताराम जी मारू के जन्म शताब्दी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थिति हुए, जो मारू परिवार के लिए असामान्य पल था, जिसे वे अपने जीवन में कभी भूल नहीं पाएंगे। कार्यक्रम के आरंभ में मधुसूदन गांगुली एवं उनके सहयोगियों के द्वारा मधुर गीतों की श्रृंखला, धरित्री कला केंद्र के 22 सदस्यों द्वारा सामुहिक मनमोहक शास्त्रीय नृत्य एवं सुनील सिंह बादल द्वारा बनाई गई एक वृत्त चित्र ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिन्मया मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख गुरु स्वामी तेजोमयनंद जी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा के उपाध्यक्ष एवं खूंटी लोकसभा से 8 बार के सांसद श्री करिया मुंडा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी एवं रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की गरिमामय उपस्थिति से समारोह और विशाल बन गया।
Latest News