माहेश्वरी समाज डेगाना की ओर से गरबा नृत्य का आयोजन

माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी नवयुवक मंडल व महिला मंडल डेगाना की ओर से नवरंग 2 के नाम से दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया गया। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया कि नवरात्रा के मौके पर गरबा रमवा आवो के नाम से गरबा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां दुर्गा के समक्ष समाज अध्यक्ष राधेश्याम करवा, द्वारका हेड़ा, जगदीश चितलांगियां, विनोद गिलड़ा, पवन मोदानी, घनश्याम भूतड़ा, रतनलाल खटोड़, ओमप्रकाश करवा, रामअवतार करवा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश खटोड़ ने दीप प्रज्जलित कर माता रानी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रात्रि 8 बजे से शुरू हुए गरबा महोत्सव रात्रि 11 बजे तक चला। महिलाओं व बालिकाओ ने पारंपिक पोशाक पहनकर माता रानी के भजनों पर आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि गुजराती व राजस्थानी डांडिया नृत्य आकर्षक का केंद्र रही।

 डांडिया रास में महिलाओ, बालिकाओ व पुरुषों ने पारम्परिक वेशभूषा में सज धजकर पहुँचकर गरबा व डांडिया की प्रस्तुति दी। गुजरात जैसा गरबा नृत्य देखने के लिए समाज की महिलाये व पुरुष जमे रहे। रंग बिरंगी रोशनी से सजा पंडाल में बालिकाओ व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रहलाद भूतड़ा, मुरली भूतड़ा, पवन खटोड़, विपिन तोषनीवाल, अमित दरक, अभिषेक सोनी, समाज उपाध्यक्ष नेमीचंद तोषनीवाल, समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा, अमित दरक, आकाश करवा, अमित तापडिय़ा, हरिप्रसाद सोनी, राजेश तापडिया, महेश सोनी, प्रमोद करवा, पंकज गिलड़ा, संजय मालू, सुमित्रा सारड़ा, पुष्पा करवा, निशा बांगड़, श्रीकांता सोनी, संगीता सोमानी सहित महिलाएं पुरुष व बालिकाएं मौजद थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन