गोपाल गौशाला सुरायता मे गौ-कृपा महोत्सव का हुआ आयोजन
गोपाल गौशाला सुरायता में गो ऋषि संत श्री नारायण दास जी महाराज, बाल संत श्री हिमताराम जी महाराज की पावन सन्निधि और पाली जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री के मुख्य आतिथ्य में गौ-कृपा महोत्सव संपन्न हुआ। श्री निहालचंद अरोड़ा (जिला सत्र न्यायाधीश पाली) सानुज जी कुलश्रेष्ठ, प्रवीण चौधरी, डॉ. चक्रधारी गौतम, धेनु रत्न हरनारायण सोनी की गरिमामय उपस्थिति में गौ-हित विमर्श किया गया। सभी गौ-भक्तों ने गौ-पूजन कर गो वंश को लापसी भोग लगाकर दिव्य झांकी का दर्शन किया, गौशाला भ्रमण किया और गौवंश का स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाएं देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री ओमप्रकाश लढ्ढा ने कहा कि हमारी संस्कृति के श्रेष्ठ आचरण जब विदेशी स्वीकार करते हैं तभी हम उनकी महत्ता समझते हैं, इसके स्थान पर हमें योगेश्वर श्री कृष्ण के उपदेश से हमारी संस्कृति को समझ कर जीवन में उतारना चाहिए और गौ सेवा करनी चाहिए। गौशाला में निर्मित योग स्थल का उद्घाटन खेल संकुल योग सेंटर गु्रप द्वारा किया गया और गांव की शुद्ध हवा में योग करने का संकल्प लिया। पंचेश्वर महादेव महिला मंडल ने गो महिमा भजनों से सभी में गौ सेवा का भाव जगाया। इस अवसर पर डॉ.गौतम, डॉ.पंकज मूंदडा, दिनेश केला और सोनिया लाहोटी का सम्मान किया गया और उपस्थित दानदाताओं का बहुमान किया गया। श्रीमती आशा मंत्री ने गौ-पूजन करके महिला शक्ति को गौ-सेवा के लिए प्रेरित किया। मंच-संचालन प्रो.आशा मूंदड़ा ने किया। इस अवसर पर अनूप माछर, वेणी गोपाल लाहोटी, पंकज असावा, उर्मिला तापडिय़ा, किरण कोठारी, राधा लाहोटी, नम्रता माहेश्वरी, एकता कोठारी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। गौ-ऋषि संत श्री नारायण दास जी महाराज ने गौ-सेवा की अनिवार्यता का उपदेश दिया और सभी गौ-भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया। गौ-सेवा करने के संकल्प के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
Latest News