माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल, पूणे का महत्वाकांक्षी उपक्रम - स्व. रामकुमार राठी स्वावलंबन योजना
माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल, पूणे (MVPM) देशभर में माहेश्वरी समाज की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है। इसकी स्थापना को 96 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। संस्था का कार्यक्षेत्र पूणे, मुंबई, अहमदनगर सहित चार प्रमुख शहरों तक विस्तृत है। संस्था के अंतर्गत अनेक स्कूल, कॉलेज, हाईस्कूल, बालभवन, CBSE स्कूल तथा 12 से अधिक छात्रावास संचालित हैं जिनमें पूणे में 9, मुंबई में 2 तथा अहिल्या नगर में 1 छात्रावास सम्मिलित हैं। ये सभी छात्रावास अत्यंत किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।
संस्था से प्रतिवर्ष लगभग 2,500 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करते हैं। वर्तमान में संस्था के लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रकल्प प्रगति पर हैं, साथ ही माहेश्वरी विद्यापीठ की स्थापना का प्रयास भी जारी है।
संस्था का मूल उद्देश्य है विद्यार्थियों का आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास। इसी क्रम में प्रारंभ की गई है 'स्व. रामकुमार राठी स्वावलंबन योजना'
योजना का ध्येय - इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। स्वावलंबन से उनका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ता है। स्वावलंबी युवा न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करता है बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान देता है।
पात्रता- आयु सीमा 18 से 25 वर्ष व ऐसे युवा/युवतियाँ जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई या प्रशिक्षण आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तथा दिशाहीन हो रहे हैं।
योजना के अंतर्गत सुविधा - संस्था पूणे बुलाकर ऐसे युवाओं की पूर्ण जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती है। उन्हें प्रदान किया जाता है - (1) नि:शुल्क निवास (2) भोजन (3) पॉकेट मनी (4) इच्छानुसार कौशल-आधारित कोर्स (5) व्यक्तित्व विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण (6) प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत मेंटॉर।
प्रशिक्षण अवधि - प्रशिक्षण अवधि : 1 से 2 वर्ष व प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागी को नौकरी या व्यवसाय में सक्षम बनाया जाता है।
अब तक अनेक युवा-युवतियाँ इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मविश्वासी, सम्मानजनक और सफल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
महत्वपूर्ण सूचना - इस योजना में स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई सम्मिलित नहीं है। केवल कौशल-आधारित प्रशिक्षण (कोर्स) ही प्रदान किया जाता है।
समाज से निवेदन - माहेश्वरी समाज के सभी बंधुओं से अनुरोध है कि यदि आपके संपर्क में कोई जरूरतमंद परिवार का युवा हो, तो उन्हें इस योजना की जानकारी अवश्य पहुँचाएँ। आपका यह प्रयास समाज को प्रगति और उन्नति की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
आवेदन हेतु - स्वावलंबन योजना फॉर्म के लिये Link :- https://forms.gle/DDSVrwYBPY8zo2Ff7
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें -
श्रीकांत लखोटिया - 9890185999
सचिन चांडक - 9823042233
Latest News