कोयंबटूर मे नवरात्रि पर्व पर डांडिया नाईट का आयोजन सम्पन्न


दिनांक 30 सितम्बर 2025, रविवार को माहेश्वरी युवा मंडल एवं माहेश्वरी सुरभि महिला मंडल, कोयंबटूर के सयुंक्त तत्वाधान मे नवरात्रि के पावन पर्व का आयोजन एंव डांडिया नाईट बड़ी धूमधाम और उत्साह से माहेश्वरी भवन कोयंबटूर में मनाया गया। कार्यक्रम मे समाज के 100 से ज्यादा सदस्यो ने पारम्परिक परिधान पहनकर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी देवी मां दुर्गा की भक्तिभाव सामुहिक आरती से हुआ। तत्पश्चात सभी आयुवर्ग के पुरुषो, महिलाओ, बुजुर्गो, युवाओ, बच्चो ने जोशपूर्ण एवं अतिसुंदर डांडिया और गरबा का प्रदर्शन मधुर डीजे संगीत के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा से सदस्यो को पुरस्कृत किया गया। सभी सदस्यो के लिए डांडिया और गरबा के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सफल आयोजन मे माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष-गिरीराज फोमरा, कार्यकारिणी सदस्य-आशीष चांडक, सुरभि महिला मंडल सचिव अन्नु कांकाणी, सदस्या उर्मिला कांकाणी, माहेश्वरी सभा सचिव संतोष मूदडा, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप करनाणी आदि का प्रसंशनीय सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन