माहेश्वरी मंडल (पंजीकृत) फरीदाबाद द्वारा आयोजित 42वां स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र सोनी ने रखे अपने विचार
आप सबको मेरा सादर जय गोपाल, जय महेश
मैं फरीदाबाद के माहेश्वरी मण्डल परम आदरणीय सुशील जी नेवर के प्रति आभार प्रकट करता हूँ कि मुझे मण्डल के 42वे स्थापना दिवस पर आमंत्रित कर आप सबसे वार्तालाप का अवसर दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि परम आदरणीय श्याम जी जाजू एवं महासभा कार्य समिति सदस्य मेरे परम मित्र माननीय अशोक जी सोमानी। फरीदाबाद माहेश्वरी मंडल मार्ग दर्शन समिति परम आदरणीय ओमप्रकाश जी पसारी साहब श्री रामनिवास जी झवर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नारायण जी झवर स्वागत अध्यक्ष परशुराम जी साबू हमारे बीच पंजाब हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी कलंत्री, दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री सुशील जी तापडिय़ा, समाज सेवा में अग्रणीय श्री राजकुमार जी करवा साहब, महासभा के संयुक्त मंत्री उत्तरांचल श्री ओम जी तापडिय़ा साहब, माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामकुमार जी राठी, महासचिव महेश जी गटानी, संजय जी सोमानी, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष कमल जी एवं महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा जी, युवा संगठन अध्यक्ष मोहित जो समस्त कार्यकारिणी सदस्यों सलाहकार समिति सदस्यों कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव एवं महासभा कार्य समिति सदस्य, आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
किसी भी संस्था के लिए 42 वर्षों तक सक्रिय रह कर समाज की सेवा करना एक प्रशंसनीय और प्रेरणादायकउपलब्धि है। वर्षों से फरीदाबाद का आपका मण्डल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के इस भाग में सेवा कार्यों के लिये जाना जाता रहा है। मैं मण्डल के संस्थापकों तथा अनवरत सेवा मार्ग पर चल रहे वर्तमान तथा पूर्ववर्ती पदाधिकारियों को भी बधाई देता हूँ। सेवा पथ कंटक विहीन नहीं होता। बहुत संयम नियम से ऐसी संस्थाओं को कामयाब करना होता है।
पुन: आप सब को बधाई कि आपने चुनौतियों का सामना धैर्य, करुणा और संयम से किया।बहनों और भाइयों, बंगलौर के माहेश्वरी समाज से मैं पहले से जुड़ा हुआ हूँ। ऐसे में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के इस 30 वें सत्र में मुझे माहेश्वरी पत्रिका के संचालन के लिए दायित्व माहेश्वरी बोर्ड में नियुक्त किया गया है। महासभा के जन्म काल से लगभग 145 वर्षों से माहेश्वरी पत्रिका कभी हापुड़, कभी, आगरा तो कभी हैदराबाद से प्रकाशित होती रही है। बीच बीच में रुकावटें भी आईं परंतु अब लगभग 40 वर्षों से वह नागपुर से प्रकाशित हो रही है। प्रति माह 12,000 से अधिक प्रतियाँ देश भर में भेजी जाती हैं। डाक विभाग द्वारा इनका सही वितरण नहीं होता यह शिकायत मिलने के बाद से लगभग 3,000 प्रतियां कूरियर से भेजी जाती हैं। माहेश्वरी समाज से संवाद का ये सशक्त माध्यम है। यह आम माहेश्वरी बन्धु और महासभा के मध्य का पुल है।
महासभा वर्तमान में कई कोषों के माध्यम से शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग कर रही है। 2030 तक समाज के सौ प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में आएँ इसके लिये छात्रवृत्तिसे लेकर दिल्ली में छात्रावास तक उपलब्ध हैं। नई पीढ़ी को सक्षम बनाने के लिये 'कौशल विकास' पर कार्यशालाएँआयोजित हो रही हैं। संगठन के नए पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी है। सारे प्रयास इस बात के लिये हैं हम राष्ट्र में एक समर्थ और समर्पित समाज के रूप में अपनी प्रतिष्ठा इस चुनौतीपूर्ण समय में बनाए रख सकें।
आगामी 9-10-11 जनवरी 2026 को अपने माहेश्वरी समाज का सबसे बड़ा सामाजिक पर्व माहेश्वरी महाकुंभ का आयोजन जोधपुर राजस्थान में आयोजित होने जा रहा इस आयोजन में देश-विदेश के अनेक समाज बंघु भाग लेने वाले हैं तथा आशा है की सब ने भी अपना अपेक्षित पंजीकरण करवा लिया होगा महासभा द्वारा आयोजित महाकुंभ में समाज के देश-विदेश में रहने वाले एवं जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई हैं ऐसे समाज जनो का इस सामाजिक महाकुंभ 2026 में अलंकरण समारोह सम्मान किया जाए ऐसा आयोजन समिति द्वारा तय किया गया है इस हेतु या तय किया गया है कि हमारे समाज के उन बन्धुओ द्वारा या तो स्वयं अपने आप को नामांकित किया जा सकता है अथवा यदि ऐसी प्रतिभा हमारे क्षेत्र में है एवं हमें ऐसा लगता है कि उनके कार्य एवं व्यक्तिगत को रखते हुए हमारे सामाजिक संगठनों द्वारा या कार्यकर्ता द्वारा भी नामांकन प्रेषित किया जा सकता है। मुझे आमंत्रित करने और सम्मानित करने लिए आप सभी समाज बंधु को धन्यवाद
श्री देवेन्द्र सोनी
(बोर्ड सदस्य - माहेश्वरी पत्रिका, नागपुर)
उद्योगपति एवं समाजसेवी, बैंगलूर
Latest News