तपोवन थैलीसीमिया वेलफेयर समिति को माहेश्वरी सेवा समिति श्रीगंगानगर का सहयोग
तपोवन ट्रस्ट, श्रीगंगानगर द्वारा संचालित तपोवन थैलीसीमिया वेलफेयर समिति को श्री माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से चिकित्सा सामग्री प्रदान की गई। समिति को 300 जेलको और 425 बी.टी. सेट का सहयोग सौंपा गया। यह सामग्री तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल को सौंपी गई। इस अवसर पर माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष महेश नादानी, सचिव डॉ. अजीत सोमानी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक, संगठन एवं प्रचार मंत्री तथा योजना एवं क्रियान्वयन मंत्री राजेश कुमार चांडक मौजूद रहे। अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने कहा कि थैलीसीमिया एक गंभीर बीमारी है, जिसमें मरीजों को जीवनभर नियमित रक्त चढ़ाना पड़ता है। ऐसे में समाज के सहयोग से ही इन बच्चों का जीवन बचाया जा सकता है। तपोवन ट्रस्ट का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा रक्त के अभाव में पीडि़त न रहे।
Latest News