रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, स्व. बलदेवप्रसाद व कौशल्या देवी तापडिय़ा, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 31वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 77 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 31 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे भामाशाह जोधराज बैद, सी.आई. दिलीप सिंह, संजू तापडिय़ा, डॉ. ईशा गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। महेश जाजू व एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज राकेश जाजू, रामोतार चांडक व अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।
Latest News