माहेश्वरी समाज का प्रदेश स्तरीय बिजनेस इनोवेट सेमीनार एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
माहेश्वरी समाज का प्रदेश स्तरीय बिजनेस इनोवेट सेमीनार के प्रथम सत्र में सुबह 10 बजे से श्री माहेश्वरी पंचायत पोल नागौर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्य राजस्थान प्रादेशिक सभा व जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित किया गया। तीन कन्याओं के दम्पति नवनीत-संगीता लोहिया नागौर द्वारा एवं पधारे हुए अतिथिगण व पदाधिकारियों द्वारा भगवान महेश के विधिवत पूजन द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। महिला संगठन की ओर से भव्य स्वागत गीत व महेश वन्दना की प्रस्तुति दी गई। स्वागत उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष गोपीकिशन बंग व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी द्वारा दिया गया। मुख्य वक्ता व कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय मनोज अटल द्वारा दिया गया। मुख्य वक्ता हितेश पोरवाल मुम्बई ने अपने 2 घण्टे के उद्बोधन में बताया कि व्यवसाय में रेड जॉन व ब्लू जॉन होते है इनकी पहचान का तरीका बताकर व्यवसाय को सफल बनाने, युवाओं हेतु नये बिजनेस आईडिया, स्टार्टपस एवं टेक्नोलॉजी द्वारा बिजनेस को आगे बढ़ाने की विस्तृत जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी। युवाओं व उद्यमियों द्वारा पुछे गये सवालों के सटीक जवाब दिये गये। इस सेमीनार का यू-ट्यूब लिंक जारी किया गया जिसमें पूरे प्रदेश के बन्धुओं ने घर बैठे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के कार्यसमिति सदस्य विजयशंकर मून्दड़ा, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश राठी एम.डी.एच., प्रदेश अध्यक्ष गोपीकिशन बंग, महामंत्री एस.डी. बाहेती, अजमेर सभा के महामंत्री अशोक जैथलिया, ज्वालाप्रसाद कांकाणी, प्रदेश सभा व जिला सभा के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। जिला सभा नागौर के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी व महामंत्री कैलाशनारायण मून्दड़ा एवं पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री एस.डी. बाहेती द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन मनोज अटल व अशोक मून्दड़ा द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में नागौर जिला स्तरीय माहेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला महामंत्री कैलाशनारायण मून्दड़ा द्वारा दिया गया। इसके मुख्य अतिथि माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, विशिष्ट अतिथि महासभा कार्यमण्डल सदस्य श्यामसुन्दर मंत्री, श्रीमति सुनीता रान्दड़ व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा रही। जिला सभा व प्रदेश सभा की ओर से अतिथियों को तिलक लगाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्योति मिर्धा ने अपने उद्बोधन में कहा कि माहेश्वरी समाज सदैव जनहित व सेवा कार्यों में आगे रहता है। माहेश्वरियों द्वारा अन्य समाज के लोगों को कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने से उन्हें कार्य करने का जुनून व उत्साह मिलता है एवं निरन्तर आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
Latest News