कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद गौशाला मे चारे का वितरण
कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद द्वारा श्राद्ध पक्ष 8 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के दौरान पोतनूर ग्राम, कोयंबटूर में स्थित गौशाला में गायों को चारा-घास के वितरण की व्यवस्था की गई। श्राद्ध पक्ष मे सेवाभाव के इस कार्यक्रम का लाभ प्रतिदिन, समाज के सदस्यो ने परिवार सहित उठाया। श्राद्ध पक्ष मे अपने पूर्वजो को याद करते हुए समाज के कई सदस्य, परिवार सहित गौशाला जाकर गायो को अपने हाथो से घास एंव चारा खिलाया।
श्राद्ध पक्ष के पखवाडे मे गौशाला जाकर इस सेवाभाव के कार्य में दुर्गा करनानी, प्रदीप करनानी, अमिषा करनानी, सीताराम जी- सीतादेवी कांकाणी, राजेश-उर्मिला कांकाणी, अन्नु कांकाणी, विवेक-सरिता फुमरा, अमित-अनुपमा मण्डोवरा, यश मण्डोवरा, गोविंद-नीतु मण्डोवरा, कार्तिक-हर्षित मण्डोवरा, अभिषेक बागडी, अरविंद काबरा, इवा-एकांश फुमरा, गिरीराज-राधिका फोमरा, इशिका-तनिषा फोमरा, विष्णुनारायण-उर्मिला कांकाणी, रामबाबु-आंचल-प्रकृत कांकाणी, हर्ष मालाणी आदि ने अलग अलग दिन सपरिवार जाकर गायो को सेवा दी।
Latest News