छ.ग महेश सेवा निधी के मंच मे प्रतिभाओं का सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अन्तर्गत महेश सेवा निधि द्वारा  को विमतारा ऑडिटोरियम न्यू शांतिनगऱ रायपुर मे मेधावी प्रतिभावान बच्चो का सम्मान किया गया। कक्षा दसवी एवं बारहवी मे नब्बे प्रतिशत अंक से ऊपर प्राप्त बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीए, इंजीनियर, मेडिकल, खेलकूद एवं अन्य विधाओं मे विशेष उपलब्धि पर भी सम्मान समारोह मे स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। अथक मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के स्वरूप मिली सराहना से बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी एवं अभिभावकों के चेहरे पर गौरव से पूरे सदन मे उत्सव सा माहौल हो गया। करीब अस्सी बच्चों को विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। महेश सेवानिधि के प्रबंध न्यासी बालकिशन झंवर एवं मंत्री अजय सोमानी ने बताया कि किसी बच्चे को शिक्षा के लिए कोई अर्थिक परेशानी है तो उसके समाधान मे ट्रस्ट अपनी भूमिका निभाता है। ज्ञात हो महेश सेवा निधि ना सिर्फ शैक्षिक अपितु चिकित्सक जरूरतों को भी त्वरित पूरा करने मे भरपूर मदद करती है। ट्रस्ट द्वारा आर्थिक ज़रूरत पर छात्रवृतियाँ भी प्रदान की जाती है। महेश सेवा निधि का मूल उद्देश्य है की बच्चो का उत्साह बढ़ायें ताकि हर बच्चा पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बने। ट्रस्ट संकल्पित है की समाज के बन्धु को मेडिकल जरूरत पर तुरंत सहायता मिल सके। इसी भावना से महेश सेवा निधि की स्थापना की गई थी एवं लगातार इसमें नये सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। अभी लगभग छत्तीसगढ़ से दो सौ सामाजिक बंधु इसके सदस्य है। सदस्यों की उदारता एवं सहायता से ही ट्रस्ट को आर्थिक सुदृढ़ता मिलती है, जो पश्चात ट्रस्ट के माध्यम से ही जरूरतमंद तक पहुँचती है। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मधुसूदन गांधी थे। बच्चों से उनके भविष्य के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा कर मार्गदर्शन भी दिया गया। उन्होंने बताया कि समाज के बच्चे आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं मे भाग ले एवं उत्तीर्ण हो पर कार्ययोजना बनाकर माहेश्वरी महासभा प्रयासरत है। समारोह में प्रदेश मंत्री नंदू राठी, उपप्रबंध न्यासी अजय राठी, पूर्व प्रबंध न्यासी सी.ए मनोज राठी, डॉ. सतीश राठी, कोषाध्यक्ष राकेश झंवर, सहसचिव कन्हैया लाल सारडा, सेवा निधि के सदस्यगण विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक माहेश्वरी समाज के बंधु उपस्थित थे। उक्ताश्य की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन