प्रीति क्लब, थिरानी परिवार एवं रोटरी क्लब द्वारा संचालित आचार्य श्री नानेष रोटरी नेत्र चिकित्सालय द्वारा विशाल नेत्र चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

माहेश्वरी सदन बीकानेर के तत्वावधान में, प्रीति क्लब, थिरानी परिवार एवं रोटरी क्लब द्वारा संचालित आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी विजय कुुमार थिरानी ने बताया कि यह नौवां  शिविर उनके पिताजी स्व. श्री मोहनलाल थिरानी की स्मृति में लगाया गया। इस सेवा शिविर में प्रीति क्लब एवं रोटरी क्लब के जागरूक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएँ दीं। शिविर में 235 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 23 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हुआ। वहीं 8 मरीज ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों के कारण ऑपरेशन हेतु अनुपयुक्त पाए गए। चयनित मरीजों का 21 सितम्बर को आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा तथा उन्हें दवाइयाँ और चश्मे भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

सचिव रघुवीर झंवर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. श्री मोहनलाल थिराणी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शुभारंभ अवसर पर बीकानेर शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विषेष रूप से श्रीराम सिंगी, ओमप्रकाश करनानी, माहेश्वरी सदन के अध्यक्ष बृजमोहन चांडक, बालकिशन थिराणी, बाबूलाल मोहता और थिरानी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रीति क्लब के अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में सभी सदस्यों की भागीदारी सराहनीय रही। क्लब से अरुण करनानी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन चांडक, दाउलाल बिनानी, भवानी शंकर राठी, नारायण बिहानी, विशाल मोहता, सत्यनारायण पेड़ीवाल, शशि बिहाणी, अमित चांडक, आनन्द चांडक, सुरेश राठी, श्रीलाल चांडक, विमल चांडक, महेन्द्र गट्टाणी, जगदीश कोठारी, घनश्याम कल्याणी सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

रोटरी क्लब की ओर से सुनील सारड़ा के अनुसार चयनित मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन 21 सितम्बर को आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किए जाएंगे। रोटरी क्लब से वरिष्ठ रोटेरियन शशिमोहन मूूंधड़ा, सुनील सारड़ा, किशन मूंधड़ा, किशन सिंघी, दीनदयाल व्यास, राजेंद्र प्रसाद बलेचा, मुकेश कुलारिया, प्रवीण गुप्ता, सुनील गुप्ता, तरुण मोहता, दीपक बंसल, घनश्याम कोठारी, ओ.पी. मोदी, शंकरलाल सोनी आदि ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

कोषाध्यक्ष बृजमोहन चांडक ने कहा कि समाज सेवा ही क्लब का ध्येय है और ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन