महेश माहेश्वरी ने किया वैदिक गणित का व्यापक प्रचार

'अन्नदानं महादानं विद्यादानं ततोऽधिकम्' शास्त्रों के अनुसार अन्नदान महादान है, किन्तु विद्यादान उससे भी बड़ा दान है, इसी भावना से प्रेरित होकर सी.ए. महेश माहेश्वरी मुम्बई ने वैदिक गणित के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अविरल दिनांक 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 2025 तक राजस्थान के विभिन्न नगरों में वैदिक गणित की कार्यशाला का आयोजन किया।

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल एवं श्री माहेश्वरी तरूण मंडल के तत्वाधान में माहेश्वरी भवन, किशनगढ़ (राज.) में दिनांक 14 सितम्बर 2025 (रविवार) को सायं 4.30 से 6.30 बजे तक वैदिक गणित की कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री मनीष सोनी एवं तरूण मंडल के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ काबरा ने महेश माहेश्वरी का सम्मान करके प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

विद्या भारती विद्यालय द्वारा संचालित उच्च माध्यामिक आदर्श विद्या मंदिर माधव विद्यापीठ, चैनपुरिया, किशनगढ़ (राज.) में दिनांक 15 सितम्बर 2025 (सोमवार) को प्रात: 8.30 से 10.30 बजे तक वैदिक गणित की कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापक श्री भगवान प्रसाद शर्मा, श्री कृष्णचन्द्र टवाणी एवं श्री महेश माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित किया तथा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात वैदिक गणित कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। इसमें लगभग 100 छात्र, छात्राओं एवं अध्यायपिकाओं ने भाग लिया, उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का महेश माहेश्वरी ने समाधान किया।

ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ, पुष्कर (राज.) में वैदिक गणित की कार्यशाला दिनांक 16 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को 10 बजे से 12 बजे तक विद्यापीठ के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें वेद पाठी विद्यार्थियों ने तथा आचार्यों ने उपस्थित होकर वैदिक गणित के सूत्रों को अच्छी तरह समझा। प्रधानाचार्य श्री रामकरण शर्मा ने इसको बहुत उपयोगी बताया तथा महेश माहेश्वरी का सम्मान करके उनके उज्जवल भविष्य के लिए वेद मंत्रों से सभी छात्रों ने स्वस्तिवाचन किया।

बाल मंदिर नर्सरी एवं उच्च माध्यामिक विद्यालय, ब्यावर (राज.) द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) को प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक विद्यालय भवन में वैदिक गणित की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 400 छात्राओं ने सम्मलित होकर वैदिक गणित के सूत्रों द्वारा गणित की जटिल गणनाओं को सरलतम एवं शीघ्रतम विधि से हल करना सीखा। विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री गिरिराज झंवर ने महेश माहेश्वरी का सम्मान करके अभिनंदन पत्र भेंट किया।

इसी श्रृंखला में दिनांक 18 सितम्बर 2025 को (गुरूवार) को श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान, जोधपुर में वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 छात्राओं तथाा अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इसमें गणित के कठिन प्रश्नों का हल बड़ी आसानी से करना सिखाया गया जो विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुई। श्री महेश माहेश्वरी का संस्थान के सचिव श्री अनुरोग लोहिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि सी.ए. महेश माहेश्वरी इससे पूर्व नवीं मुम्बई एवं पनवेल आदि के विद्यालयों तथा सामाजिक संस्थाओं में भी कार्यशालाएँ कर चुके हैं। जिससे हजारों ही विद्यार्थी लाभान्वित हुए है। भविष्य में श्री माहेश्वरी वैदिक गणित की कार्यशालायें लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब व अन्य संस्थाओं में नि:शुल्क करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन