कोयंबटूर मे गणेश चतुर्थी पर माहेश्वरी भवन मे पुजा
दिनांक 27 अगस्त 2025 को श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर, माहेश्वरी भवन मे स्थापित गणेश मंदिर मे, समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने भक्तिभाव से भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना करते हुए रिद्धी सिद्धी के दाता से समाज के कल्याण की मंगलकामना की। कार्यक्रम में कोयंबटूर माहेश्वरी सभा सचिव संतोष मूंदडा, कोषाध्यक्ष दामोदर सोमाणी, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक रुपनारायण सोमाणी एवं भवन के स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी को प्रसाद वितरित करके गणपति स्थापना की शुभकामनाए दी गई।
Latest News