माहेश्वरी समाज डेगाना के नवयुवक एंव महिला मंडल के तत्वाधान में गरबा नृत्य का होगा आयोजन

राकेश करवा, डेगाना Fri, 20-Oct-2023

डेगाना के माहेश्वरी समाज के नवयुवक एंव महिला मंडल के तत्वाधान में कल शनिवार से दो दिवसीय गरबा नृत्य का आयोजन शहर के माहेश्वरी समाज भवन में आयोजित किया जा रहा है. माहेश्वरी समाज के नवयुवक मंडल द्वारा नवरात्र के शुभ अवसर पर नवरंग पार्ट 2 का आयोजन कल 21 अक्टूबर एवं 22 अक्टूबर दो दिनों तक किया जाएगा.माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष राकेश खटोड़ सचिव आकाश करवा  ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के बच्चो ओर महिलाओं सहित प्रबुद्धजनों के लिए नवरात्रा के अवसर पर दो दिवसीय गरबा नृत्य का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जा रहा।उन्होंने बताया की कल शाम 7 बजे से माहेश्वरी भवन परिषर में भव्य माता रानी का दरबार सजाकर महाआरती का कार्यक्रम का शुभारम किया जाएगा।इसके साथ ही शाम 7.30 बजे से दोडियूं गरबा,रात 9 बजे से टिटोडो गरबा का आयोजन किया जाएगा.गरबा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर समाज के युवा कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिमेदारीया भी सौपी जा रही है।राकेश करवा ने बताया की .भव्य गरबा नृत्य के आयोजन को लेकर पांडाल को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।गरबा महोत्सव को लेकर समाज की महिला मंडल एंव बालिकाओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर अमित दरक,मुरली भूतड़ा,पवन खटोड़,अंशुल सोमानी,विपिन तोषनीवाल,प्रदीप बजाज,विमल सोनी,लक्ष्मीकांत करवा,आयुष करवा,श्रीकांत करवा,विष्णु भूतड़ा,अनुराग करवा,सहित युवा साथी मौजूद थे।ये जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन