55वें स्थापना दिवस पर श्री माहेश्वरी युवक संघ नागपुर द्वारा हुए विविध सेवा कार्य सम्पन्न
श्री माहेश्वरी युवक संघ नागपुर (संलग्न श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत) ने अपने 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य एवं सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे श्री माहेश्वरी युवक संघ दवाखाना में भगवान महेश एवं गणेशजी की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा उपरांत उपस्थित समाज बंधुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री जलाराम मंदिर, लकडग़ंज में दीन-दुखियों हेतु भोजन वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्थापना दिवस पर श्री माहेश्वरी युवक संघ सार्वजनिक दवाखाना द्वारा स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देते हुए विशेष एडवांस एवं बेसिक हेल्थ चेकअप पैकेज पर 20प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई गई। सुबह से ही समाज बंधुओं एवं जरूरतमंद परिवारों ने इस सेवा का लाभ उठाया। साथ ही घर से सैंपल कलेक्शन सुविधा ने भी लोगों को बड़ी राहत दी। साथ ही दवाखाना में फ्री सफ़ेद दाग उपचार शिविर व स्किन न हेयर ट्रीटमेंट शिविर भी रखा गया।
संघ द्वारा 55 स्थापना दिवस पर श्री महेश्वर वानप्रस्थ आश्रम, उमरेड रोड भोजन प्रसादी स्व. श्री वेंकटजी रूपचंदजी बियानी की स्मृति में श्री सतीशजी बियानी परिवार द्वारा अनुदानित किया गया। भोजन व्यवस्था नगर सभा जोन 6 की सचिव श्री अजय नबीरा ने सेवा प्रदान कराई, अजय नबीरा ने बहुत सुंदर तरीके से स्वादिष्ट भोजन ख़ुद बनवा कर वृद्धजनों को करवाया, जहाँ वरिष्ठजनों ने स्नेहपूर्वक भोजन का लाभ लिया।
अध्यक्ष महेश मुरलीधर बजाज, सचिव मुकुंद बृजगोपाल दरक एवं पूरी कार्यकारिणी, दवाखाना समिति व सलाहकार समिति ने मिलकर इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्थापक श्री राधेश्याम सोनी व श्री शिवराज लाहोटी, श्री बड़ी मारवाड माहेश्वरी पंचायत के सचिव श्री रामअवतार तोतला एवं भूतपूर्व अध्यक्ष श्री बृजगोपाल दरक, श्री सतीश बियानी, श्री राजेश काबरा, कृष्णा मानधना, गोविंद सारडा, आनंद सारडा, मुकुल दरक, हर्ष बंग, शुभम भूतड़ा की उपस्थिति रही। समाजबंधुओं ने संघ की 55 वर्षों की निरंतर सामाजिक, धार्मिक व सेवा कार्यों की परंपरा को सराहते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।
Latest News