माहेश्वरी सेवा समिति, साउथ बैंगलोर द्वारा सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सेवा समिति, साउथ बैंगलोर द्वारा 14 सितम्बर को सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 49 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह कैंप अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एक सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस परियोजना का समन्वयन श्री नारायण चांडक, श्री सचिन मंूदड़ा तथा श्रीमती सुनीता मालपानी द्वारा किया गया। कैंप का संचालन डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. चंद्रिका, डॉ. कविता, डॉ. हिरानी तथा डॉ. चंद्रा के मार्गदर्शन में किया गया। समिति की ओर से शिविर में श्रीमती कांता सोमानी, श्री किशन बाहेती, श्री ललित मोहन राठी, श्री अरविंद कुमार बिहानी, श्री नंदलाल सोमानी तथा श्री दिनेश मालपानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन