अर्णव डागा, कोलकात्ता ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड
बीकानेर के मूल निवासी हॉल निवासी कोलकात्ता के सुरेश जी डागा के सुपौत्र तथा नीरज-पायल डागा के 15 वर्षीय प्रतिभावान सुपुत्र अर्णव डागा ने दुनिया के सबसे बड़ी ताश के पत्तों की बिल्डिंग बना कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अर्णव ने इस बिल्डिंग को बनाने के लिए 143000 ताश के पत्तों का इस्तेमाल किया जिसमें कोलकाता के चार प्रतिष्ठित इमारत शहीद मीनार, साल्ट लेक स्टेडियम, राइटर बिल्डिंग, सेंट पॉल कैथेड्रल शामिल है। इस संरचना की लंबाई 12.21 मीटर, ऊंचाई 3.47 मीटर और चौड़ाई 5.0 मीटर है। इसे बनाने में अर्णव को 41 दिन लगे। अर्णव डागा बीकानेर के मूल निवासी हॉल निवासी इचलकरंजी के श्री गौरीशंकर मोहता के दोहिता है। अर्णव की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News