माहेश्वरी सभा बेंगलूरू की 50वीं वार्षिक साधारण सभा एवं सत्र 2025-27 नई कार्यसमिति का गठन
माहेश्वरी सभा बेंगलूरू की 50वीं वार्षिक साधारण सभा एवं सत्र 2025-27 की नई कार्यसमिति का गठन किया गया। माहेश्वरी सभा के समस्त पदाधिकारी व अध्यक्ष नवलकिशोर मालू, माहेश्वरी महिला संघठन की अध्यक्षा श्वेता बियानी, माहेश्वरी युवा संघ के अध्यक्ष दीपक मंत्री, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन गोपालदास इन्नाणी, माहेश्वरी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रहलाद आगीवाल तथा माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डागा ने इस अवसर पर भगवान महेश का पूजन, दीप प्रज्वलन किया।
बैठक का शुभारम्भ भगवान महेश की सुंदर संगीतमई वदना LED पर प्रस्तुत की गई। सह सचिव राजेश मारू द्वारा सभा का आरंभ किया गया। प्रथम दिवंगत सभा सदस्यों एवं उनके परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पण की गयी। अध्यक्ष नवलकिशोर मालू ने सभागार में उपस्थित सदस्यों का शब्द सुमनों से स्वागत किया। अपने सफल कार्यकाल का श्रेय अपनी टीम को देते हुए समाज से मिले सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सचिव अजय राठी ने पिछली वार्षिक साधारण सभा 2023-24 की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे पारित किया गया। वर्ष 2024-25 के प्रतिवेदन की प्रस्तुति सदन में रखी। कोषाध्यक्ष राजगोपाल मर्दा ने वर्ष 2024-25 के आय व्यय की प्रस्तुति दी, जिसे सदन ने पारित किया।
2013 के बाद इस वर्ष नई सभा सदस्य निर्देशिका का विमोचन किया गया उसकी जानकारी सभी के सचिव अजय राठी ने प्रेषित की। संगठन मंत्री सत्यनारायण मालानी ने बताया की सभा के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु ट्रैफिक और बेंगलुरु के बढ़ते रेडियस को देखते हुए 6 जोन का निर्माण किया गया था जो सभा के अंतर्गत अलग-अलग एरिया में कार्यरत थे, लेकिन डायरी के लिए डाटा इक_ा करते समय और कुछ सदस्यों के सुझाव अनुसार बहुत बारीकी से देखकर 6 की जगह पिन कोड के अनुसार 5 जोन बना दिए गए हैं। सभा से जुडी अन्य संस्थाओं ने भी इस अवसर पर अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। सचिव निर्मला कांकाणी ने माहेश्वरी महिला संगठन की, कुशल जाजू ने माहेश्वरी युवा संघ, मैनेजिंग ट्रस्टी भगवान बलदवा ने माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, ट्रस्टी कृष्णाकुमार मोहता ने माहेश्वरी फाउंडेशन तथा उपाध्यक्ष महेश रांवड़ ने माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
वर्ष 2025-26 हेतु मानद अंकेक्षक प्रकाश चंद एंड कम्पनी को नियुक्त किया गया। सत्र 2025 से 2027 के कार्यकारिणी नियुक्ति एवं चुनाव कार्यवाही को भी सरलता और बखूबी निभाने के लिए चुनाव समिति सदस्य विक्रम राठी एवं प्रदीप तोतला को सदन में सम्मानित किया गया। सहसचिव राजेश मारू ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।
इसी अवसर पर नई कार्यसमिति के गठन के लिए बैठक रखी गई जिसमें निम्न पदों के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। भगवानदास लाहोटी अध्यक्ष, राजगोपाल मर्दा उपाध्यक्ष, सत्यनारायण मालानी सचिव, राजेश मारू कोषाध्यक्ष, विनीत कुमार बियानी संगठन मंत्री, सह सचिव रविकांत राठी तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप मे राजीव सामरिया को पद पर चयन किया गया। कार्यसमिति सदस्यों में भगवानदास जाजू, संजय साबु, मुकेश चितलांगिया, अशोक कुमार भूतड़ा, राजेश झंवर, संजीव झंवर, सुन्दर सोमानी, संदीप गांधी, अमित रांदड, मनमोहन बाहेती, धीरज काबरा एवं मनोनीत सदस्य विजय बंग तथा निवर्तमान अध्यक्ष नवल किशोर मालू शामिल हैं।
Latest News