लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा पूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2025 को पूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान में गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड कासगंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वीरांगना मीना कुमारी सक्सैना, रेखा रानी, ओमवती कुशवाहा, राज कुमारी दुबे को सम्मानित किया गया एवं पूर्व सैनिकों रिटायर्ड सूबेदार मेजर देवेन्द्र सिंह चौहान तथा रिटायर्ड कैप्टन धर्मेंद्र सिंह सोलंकी को उनके द्वारा देश की सुरक्षा में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।राजकुमार जाखेटिया ने कहा सीमा पर सेनिक (24) घंटे ड्यूटी देते हैं जिसकी वजह से हम भारतवासी चैन की नींद सोते हैं। हमें वीरांगनाओं एवं सैनिकों का सम्मान करने में लायन्स क्लब कासगंज डायमंड क्लब गर्व महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन ए के सिंह पुंढीर, जोन चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी, चार्टर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी, सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी सहित लायन डी एस चौहान, अनिल माहेश्वरी,अलका पुंढीर, अनिल जैन, डाक्टर अमित शर्मा, दुर्गेश माहेश्वरी, स्वीटी शर्मा, शिव कुमार गुरहार, ललित अजमेरा, प्रिया माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, मेहा माहेश्वरी, अंजू जाखेटिया, रुचिर गुरहार, दीप्ति माहेश्वरी आदि  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन विनय कुमार माहेश्वरी द्वारा की गई और संचालन लायन एके सिंह पुंढीर द्वारा किया, कार्यक्रम के संयोजक लायन डी एस चौहान रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन