लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2025 को शिक्षकों के सम्मान में गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड कासगंज में एक कार्यक्रम आयोजित कया गया जिसमें श्रीमती सुमन लता चौहान, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, श्रीमती स्वीटी शर्मा को उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजकुमार जाखेटिया ने शिक्षक दिवस पर भावुक होते हुए अपने समय में विद्यार्थियो का गुरूओ के प्रति सम्मान पर प्रकाश डाला। आज के बदलते हुए समाज मे गुरु और माता-पिता को बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। अनुराग एवं देवेंद्र चौहान और शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। संयोजक देवेंद्र चौहान एवं शिक्षकों का क्लब द्वारा मोमेंटो व गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन एके सिंह पुंढीर, जोन चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी, चार्टर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी, सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी सहित लायन डी एस चौहान, अनिल माहेश्वरी, अलका पुंढीर, अनिल जैन, डाक्टर अमित शर्मा, दुर्गेश माहेश्वरी, स्वीटी शर्मा, शिव कुमार गुरहार, ललित अजमेरा, प्रिया माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, मेहा माहेश्वरी, अंजू जाखेटिया, रुचिर गुरहार, दीप्ति माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन विनय कुमार माहेश्वरी द्वारा की गई और संचालन लायन ए के सिंह पुंढीर द्वारा किया, कार्यक्रम के संयोजक लायन डी एस चौहान रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन