श्री बाबू लाल मोहता, बीकानेर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य व उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष श्री बाबू लाल मोहता को वल्र्ड कल्चरल एवं एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया है। सींथल स्थित गुरूकुल बी.एल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक बाबूलाल मोहता को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के उपलक्ष में डॉक्टरेट की मानक उपाधि से अलंकृत किया है।
डॉ. बी. एल मोहता को यह सम्मान नई दिल्ली में वल्र्ड एवं कल्चरल एवं एज्यूकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रदान किया गया। संस्था से जुडे डॉ. राजेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि बी.एल मोहता को उन सौ लोगो की सूची में शामिल किया गया है जिन्होने शिक्षा, समाज सेवा, गौसेवा, पर्यावरण क्षेत्र, निरािश्रत व्यक्तियों की सेवा तथा महिला सशक्तिकरण में अपनी महति भूमिका निभायी है। मोहता को ये सम्मान मुख्य अतिथि बिंदू दारा सिंह एवं योगेश राणा के कर कमलो से प्रदान हुआ। इनके प्रतिनिधि के रूप में संस्थान के डॉ. संदीप कुमार ने ये सम्मान प्राप्त किया।
मोहता की इस उपलब्धी पर बी.एड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरोज राठौड, इंटीग्रेटेड की प्राचार्या डॉ. रेणु शर्मा, डी.एल.एड की प्राचार्या डॉ. संतोष व्यास, विद्यालय की प्राचार्या जीषामोल सहित शिक्षा जगत एवं माहेश्वरी समाज की जानी-मानी हस्तियों ने प्रसंन्नता व्यक्त की है।
Latest News