पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा चित्रकूट अधिवेशन का आयोजन सम्पन्न
पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित चित्रकूट अधिवेशन दिनांक 30 अगस्त 2025 को मुख्य अतिथि श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा ने दीप प्रज्वलित कर 150 समाज जनों के साथ सभा की शुरुआत की, साथ में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी, मंत्री श्री रवीन्द्र गांधी, श्री कोठारी बंधु शौर्य स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री लोकेंद्र करवा, कार्यक्रम संयोजक श्री नन्द किशोर झंवर, श्री राजेश गट्टानी, पूर्वी उत्तर प्रदेश महिला संगठन अध्यक्षा श्रीमती भारती करवा एवं अमरावती से पधारे अनिल राठी ने समाज को, परिवार को जोडऩे के लिए सभी को मोटिवेट किया एवं खामगांव से पधारी रूह्म्ह्य यूनिवर्स श्रीमती रूपल विवेक मोहता ने हर पल जीवन जीने की कला को समझाया जिससे समाज जन नाचने पर विवश हो गए। मुख्य अतिथि श्री अजय काबरा ने समाज के युवाओं को आगे बढ़ करके समाज को कैसे आगे लेकर चले, समाज में अपना योगदान दें, जोधपुर अधिवेशन में चलने के लिए सभी से आग्रह किया, नए-नए आइडिया जोधपुर समागम से मिलेगा इन बातों पर विशेष जोर दिया, पूरे सदन ने जोरदार तालिया के साथ इस बात का समर्थन किया। सीतापुर से आये नन्हें तक्षिव माहेश्वरी ने शिव ताण्डव स्त्रोतम् सुनाकर सभी श्रोताओ को मंत्रमुग्ध किया, आपसी समन्वय एवं खेलकूद के साथ सभी ने चित्रकूट धाम भ्रमण व दर्शन का पूर्ण आनन्द उठाया। इस कार्यक्रम में स्वादिष्ट भोजन के लिए श्री शंकर लाल सोमानी एवं कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्री रमेश काबरा, श्री ओंकारनाथ माहेश्वरी, श्री राजेश बाहेती, श्री किशोर मूंदड़ा एवं श्री अनिल झंवर का प्राप्त हुआ।
Latest News