कोयंबटूर में काव्य कार्यशाला 'हिंदी काव्य-मंच' का आयोजन सम्पन्न

कल दिनांक 1 सितम्बर 2025, सोमवार को हिन्दी के प्रसार के लिए संस्था सृजन संस्था एवं पीएसजीआर कृष्णम्माल महिला महाविद्यालय, कोयंबटूर के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर महाविद्यालयीन छात्र - छात्राओं के लिए हिंदी में काव्य -  कार्यशाला हिंदी काव्य - मंच का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षक हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि श्री आदित्य शुक्ल थे। कार्यक्रम मे कोयंबटूर के 6 महाविद्यालयो के 150 से ज्यादा विद्यार्थियो ने भाग लिया।

सृजन संस्था कार्यकारिणी सदस्य एवं माहेश्वरी सभा सचिव श्री संतोष मूंदड़ा ने कवि श्री आदित्य शुक्ल का शॉल पहनाकर स्वागत करते हुये एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए। कवि श्री आदित्य शुक्ल ने अपने 2 घंटे से ज्यादा के सम्बोधन मे काव्य पाठ लिखने, पढने एवं सुनने के विभिन्न आयामो की बहुउपयोगी जानकारी देते हुए छात्रो की जिज्ञासाओ का जवाब दिया। श्री आदित्य जी की सम्बोधन कला, काव्य ज्ञान एवं प्रस्तुतिकरण की उपस्थित सभी जनो ने प्रशंसा की। कार्यक्रम मे माहेश्वरी सभा की और से मनोज गग्गड ने भी भाग लिया था।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन