परभणी मे प्रथम जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

परभणी जिला माहेश्वरी सभा एवं हिंगोली जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान मे 1-10-2023 को परभणी में हरिप्रसाद मंगल कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर मे प्रमुख प्रवक्ता के रूप मे महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति के सहयोगी श्री मधुसुदन गांधी और राष्ट्रीय समन्वयक, कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति, महासभा के श्री सतीश चरखा उपस्थित थे। इस कार्यशाला मे विशेष अतिथि के रूप मे अखिल भारतवर्षिय माहेश्वरी महासभा के दक्षिणांचल के संयुक्त मंत्री श्री जुगलकिशोर लोहिया, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा का प्रदेश मंत्री श्री सत्यनारायण सारडा, प्रदेश संगठन मंत्री श्री ऐड. चिरंजीलाल दागडीया, प्रदेश माहेश्वरी सभा मराठवाडा विभाग के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार पल्लोड, संयुक्त मंत्री श्री नंदकिशोर तोतला, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री श्री ओमप्रकाश तापडिया की उपस्थिती रही। कोकण विभाग के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सोमाणी और मराठवाडा विभाग के सभी जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री को विशेष निमंत्रित किया गया था।
 

मंच पर सभी मान्यवर और अतिथियों के साथ ही अखिल भारतवर्षिय माहेश्वरी महासभा के अनुशासन समिति के प्रमुख संयोजक परभणी से श्री ऐड. अशोक सोनी, महाराष्ट्र महेश सेवा निधी के कार्याध्यक्ष श्री ब्रिजगोपाल तोषणीवाल, परभणी और हिंगोली जिला के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला महिला एवं युवा संगठन के अध्यक्ष आदि की उपस्थिती रही। सर्व प्रथम भगवान श्री महेशजी का पूजन किया गया उसके पश्चात महेश वंदना, समाज के दिवंगतो को श्रध्दांजली अर्पित की गयी। आरंभ मे परभणी जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम धूत ने अपने प्रास्ताविक मे आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर क्यों आवश्यक है, वह बताया। सदस्य केवल चुनाव के समय ही संगठन मे पदाधिकारी बनने तक जो दिलचस्पी बताते है वह बाद मे नही दिखती है, यह खेदपुर्ण है ऐसा कहा। हिंगोली जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री बंकटलाल गट्टाणी ने अपने प्रास्ताविक मे संविधान की आवश्यकता, उसकी जानकारी होनी चाहिए ऐसा कहा। अनुशासन समिति के संयोजक ऐड. अशोक सोनी ने अपने मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण शिविर की आवश्यकता, कार्यकारिणी और कार्यसमिति मे क्या अंतर होता है इस विषय पर किया। दक्षिणांचल के संयुक्त मंत्री श्री जुगलकिशोर लोहिया ने अपने वक्तव्य मे महासभा की सारी ट्रस्टो की जानकारी, मिशन आईएएस 100 की जानकारी सभा को दी।
 


प्रारंभिक उदघाटन और प्रास्ताविक सत्र के पश्चात मुख्य प्रथम सत्र की शुरूआत हुयी। जिसमें श्री मधूसुदन गांधी और श्री सतीश चरखा ने अपने सरल भाषा मे उपस्थित सभी संगठनो के सदस्यों के समक्ष अपनी ओजस्वी वाणी मे एक एक विषयों पर जिसमे संगठन की संविधानात्मक संरचना कैसे होती है, पद के कर्तव्य और अधिकार क्या होते है, बैठकों का तथा कार्यक्रमों का यशस्वी नियोजन कैसे किया जाए, शिष्टाचार (प्रोटोकॉल) क्या होते है, संगठन में संवाद कौशल्य कैसे रहना चाहिए आदि अनेक विषय समाहित थे जो बहूत विस्तार से सभी के समझ मे आए ऐसी भाषा मे विदीत किया। अंत मे प्रदेश मंत्री श्री सत्यनारायण सारडा ने महासभा एवं प्रदेश सभा की ओर से चलाए जानेवाले ट्रस्टों की जानकारी दी। अंत मे परभणी जिला माहेश्वरी सभा के सचिव श्री धीरज सोमाणी ने आभार प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ।
इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में जिले से लगभग 265 कार्यकर्ता की उपस्थिति रही जो अपने आप मे बहुत ही अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सुत्रसंचालन सौ. आयुरा काबरा ने बहुत ही अच्छी तरह से संभाला। महेश वंदना सौ. सुषमा डाड एवं सौ.सारिका डाड ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुत किया। हाई-टी के आस्वाद के साथ सफल कार्यक्रम का समापन हुआ।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन