कासगंज में माहेश्वरी समाज की संयुक्त मीटिंग सम्पन्न
दिनांक 25.8.2025 को माहेश्वरी समाज की संयुक्त मीटिंग जिला माहेश्वरी सभा कासगंज, डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजिस्टर्ड, मारवाड़ी समाज एवं महिला समिति की एक बैठक अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के द्वारा जोधपुर में महाकुंभ के संदर्भ में सोरो गेट मारवाड़ी धर्मशाला में हुई। अनिल काकाणी ने भगवान महेश का दीप प्रज्ज्वलित किया। महेश वन्दना राकेश माहेश्वरी ने की, उसके बाद मीटिंग की कार्यवाही शुरू हुई जिसमें जिलाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने 9-10-11 जनवरी 2026 को जोधपुर में होने वाले कार्यक्रम की सदन को सारी जानकारी दी। सदन में कुछ लोगों की जिज्ञासा के उत्तर दिए गये। अरविंद काबरा एवं हीरेन्द्र माहेश्वरी ने भी सदन में अपने विचार रखे। महेन्द्र चाडक्य ने बताया पुष्कर सेवा सदन द्वारा संचालित तीन लड़कियों की अंतर्गत (10) एफडी 50000/- की 31 सितंबर तक आ जाएंगी। राजकुमार जाखेटिया ने सदन को जानकारी दी 2000/- के रजिस्ट्रेशन में रुकने की व्यवस्था होटल में होगी जिसके रुपये आपको देने होगे। 2500/- के रजिस्ट्रेशन में आवासीय व्यवस्था जोधपुर समाज द्वारा सम्मिलित होगी। सदन ने रजिस्ट्रेशन के लिए 5 सितंबर तक का समय मांगा है। राजकुमार जाखेटिया ने ्रक्चरूरू रूष्ठस् माहेश्वरी ड्रीम शेपर्स योजना की जानकारी सदन को दी
मेडिकल छात्रा 75000 प्रति वर्ष 5 वर्ष,
इंजीनियर छात्र 75000 प्रति वर्ष 4 वर्ष,
लां छात्र 70000 रुपए प्रति वर्ष 3 वर्ष,
सी,ए,छात्र ?50000 प्रति वर्ष 2 वर्ष,
परिवार की वार्षिक आय 800000/- लाख से कम होनी चाहिए आवेदक किसी अन्य योजना से लाभान्वित नहीं होना चाहिए। छात्र को संकल्प पत्र भरना आवश्यक होगा जिसमें भविष्य में सहायता राशि लौटाने का वचन देना होगा। योजना का संचालन IAS श्रीकांत बाल्दी के मार्गदर्शन में होगा रजिस्ट्रेशन लिंक https://www.blsonitrust.org/abmm-mds/ ऑनलाइन करना हुआ। अध्यक्षता अनिल कुमार काकाणी, जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, मंत्री घनश्याम मूना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र चांडक, कोषाध्यक्ष अरविंद काबरा, सुरेंद्र कुमार माहेश्वरी, अजय कुमार राठी, राकेश कुमार माहेश्वरी, सच्चिदानंद डांगरा, सुनील कुमार दरगड, बिनीत जाजू, विनय कुमार माहेश्वरी, अनिल कुमार माहेश्वरी, बबीता भट्टर, अंजना माहेश्वरी, दीप्ति चाडक्य, राजेश भट्टड, अलका माहेश्वरी, सोनल धूपड, नीलम पल्तानी, दीप्ति बिरला, पूनम लाहोटी, अजलि जाजू, पूनम माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, दुर्गेश माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे
Latest News