मानव सेवा को समर्पित बद्रीनारायण सोडाणी होम्योपैथिक अस्पताल सीकर में नई सेवाओं का होगा विस्तार
श्री बद्री नारायण सोडाणी होम्योपैथिक अस्पताल सीकर के प्रबंध समिति के मंत्री पन्नालाल सारडा ने कहा कि अस्पताल में सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसमें नेत्र जांच शिविर सहित अनेक मरीजों को लाभ पहुंचने वाले कार्यों का शुभारंभ होगा। मीटिंग में सारडा ने कहा कि अस्पताल को और विशाल रूप देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और अस्पताल में हरियाली का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मीटिंग में अध्यक्ष रामगोपाल सोडाणी, मंत्री पन्नालाल सारडा, पशुपति कुमार शर्मा, राकेश लाटा, वीरेंद्र सारडा, ओमप्रकाश सोनी, नरेश सैन, गौरव दीक्षित, विकास सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Latest News