माहेश्वरी समाज जिला नागौर द्वारा सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन सम्पन्न
नागौर जिला माहेश्वरी सभा, मध्य राज. प्रादेशिक सभा एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में श्री माहेश्वरी पंचायत पोल, आजाद चौक, नागौर में माहेश्वरी समाज की अविवाहित बच्चियों हेतु नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें नागौर, डेगाना, मेड़ता, मूण्डवा, खींवसर व पांचौड़ी से समाज की 220 लड़कियों को तृतीय डोज लगाया गया। सभी लड़कियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी ने बताया कि यह टीका 16 से 26 वर्ष की लड़कियों को 3 चरण में 3-3 माह के अन्तराल से लगाये गये। दिनांक 24 अगस्त 2025 रविवार को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक कुल 220 बच्चियों को तीसरे डोज के टीके सफलतापूर्वक लगाये गये। इस प्रकार तीन चरण मिलाकर कुल 934 डोज लगाये जा चुके है। नागौर जिले का छठा व अंतिम शिविर मकराना तहसील में नवम्बर 2025 में लगाया जायेगा।
नागौर जिला सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी ने बताया कि इस टीकाकरण शिविर का आयोजन श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी (भीलवाड़ा), आयचुकी देवी गंगाराम राठी चेरीटेबल ट्रस्ट, नागौर के सौजन्य से किया गया। इस कार्य हेतु लाईफ लाईन हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेण्टर की चिकित्सक टीम ने सहयोग दिया। इस हेतु टीम को प्रशस्ति-पत्र व मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नागौर जिला सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश राठी, श्री नन्दकिशोर सोनी, श्री सुरेश मून्दड़ा मेड़तासिटी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नागौर माहेश्वरी पंचायत संस्थान के मदनमोहन बंग, ओम लोहिया, महेश अटल, रमेश असावा, महेश युवा संघ के अमित अटल, भरत अटल, सचिन लोहिया, रवि डागा, नवनीत अटल, गौरव भट्टड़, राहुल राठी, नवनीत लोहिया, शरद भण्डारी, शंकर बंग, महिला संगठन से सरिता तापडिय़ा, गायत्री हिंग्या, संतोष झंवर, नेमीचन्द जाजू, अशोक मून्दड़ा, भोजराज बजाज का विशेष सहयोग रहा।
Latest News