महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा पश्चिम विभाग द्वारा कार्यकर्ताओं की चर्चा सत्र हेतु बैठक का आयोजन

महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा पश्चिम विभाग द्वारा कार्यकर्ताओं की चर्चा सत्र हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रथम विभागीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मधुसूदन गांधी, सचिव श्री सत्यनारायण सारडा, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य तथा पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश चरखा, अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य श्री भिकुलाल मर्दा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनीत तोष्णीवाल, जनसंपर्क मंत्री श्री ओमप्रकाश तापडिया, प्रचार प्रसार मंत्री श्री मुकेश खाबाणी, कोल्हापुर जिला अध्यक्ष श्री नितिन धूत, सांगली जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बजाज इनके मंचासीन होने के बाद बैठक का प्रारंभ हुआ।
बैठक में विशेष अतिथि, कोकण विभाग के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सोमाणी भी उपस्थित थे। बैठक का प्रारंभ करते हुए बैठक के निमंत्रक श्री मनमोहन कासट ने अपने प्रास्ताविक में इस बैठक का उद्देश्य बताया। और सभी पधारे हुये अतिथियों का शब्द सुमनों से स्वागत करके, बैठक को प्रारंभ करने के लिए बिनती की। प्रदेश यूवा अध्यक्ष श्री विनित तोष्णीवाल ने अपने उद्बोधन में विशेष रुप से यह बात कही की, यह सत्र *अनुशासन सत्र* है। इस वजह से, यह सत्र काम के रूप से जाना जायेगा न की सत्र काल से।
बैठक में करीबन 150 लोग पधारे थे, जिसमें इचलकरंजी, कोल्हापुर, जयसिंगपुर, माधवनगर, मिरज और सांगली के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। बहुत ही हंसी खुशी वातावरण में इस बैठक की सुरुवात हुई । 
चर्चा सत्र, यही हेतू होने के कारण इस बैठक की शुरुआत सर्वश्री गोपाल बजाज, श्यामसुंदर मर्दा, अशोक बाहेती, घनश्याम इन्नाणी, महावीर मालाणी, संजय बजाज और सातारा से राजगोपाल चांडक और सभी पधारे हुए सदस्यों के प्रश्नों से और चर्चाओं से हुई। इस सभा में सभी पूछे हुये सवालों के जवाब प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन गांधी ने बहुत ही सरल और सटीक दिये। वार्तालाप में बहुत से नये आयाम प्रदेश सभा के सामने आये, जिस पर आगे चलकर काम कर सकेंगे।
महिला सशक्तिकरण और विवाह जैसी समस्याओं के लिए सौ पूनम सारडा, सौ राजकमल मर्दा ने प्रदेश सभा से कहा, इस विषय पर ज़्यादा कार्य करने की जरूरत है। 
प्रदेश और अ.भा. ट्रस्टों की जानकारी, आये हुये सभी सदस्योंको होने हेतु श्री श्रीकांत मर्दा ने अनुरोध किया। सभी ट्रस्टों की जानकारी श्री भिकुलाल मर्दा इन्होंने बहुत ही सटीकता से सभा को दी। संविधान, उसके प्रारूप तथा उसके अनुसार हमारी प्रतिबद्धता, इसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई। आये हुये सभी अतिथियों में श्री नितिन धूत और श्री लालचंद गट्टाणी के संपर्क सहयोग से, इचलकरंजी से सभी कार्यसमिति सदस्य, अखिल भारतीय सदस्य, अखिल भारतीय समिति सदस्य और अखिल भारतीय प्रतिनिधि, महाराष्ट्र प्रदेश प्रतिनिधि, तालुका अध्यक्ष ऐसे सभी पधारे थे।
 

इस बैठक में सभी सांगली जिला कार्य कारिणी सदस्य, सभी संस्था के पदाधिकारी बडी संख्या में पधारे। विशेषकर कोल्हापुर जिला से सर्वश्री लक्ष्मीकांत मर्दा, चंदनमल, शांतिकिशोर और श्रीकांत मंत्री, रामगोपाल मालाणी, लक्ष्मीकांत बलदवा, दिलीप बजाज और सभी सदस्य पधारे। सांगली से संजय सारडा, शामसुंदर तोष्णीवाल, श्रीगोपाल सारडा, महेश झंवर, गोविंद तोष्णीवाल, मुकुंद मालू, सौ आशा झंवर, सौ राखी मर्दा, सौ माधुरी बजाज, सौ हेमा मंत्री, सौ पूजा सारडा, सौ संतोषी मानधण्या, सौ स्मिता बजाज, सौ सपना मालू और अन्य सभी जिला सभा और महिला, युवा, युवती सदस्य भी पधारे थे। उन्होंने भी अपनी भावनायें सदन में रखी।
पूणे, सातारा और सोलापूर के सदस्यों की अनुपस्थिति थी। कुल मिलाकर यह बात कहनी होगी कि इस बैठक का उद्देश्य, कार्यकर्ताओं का और प्रदेश के पदाधिकारियों की आपस में चर्चा हो। और यह बात काफी सफल भी हुई। इस वजह से सबको प्रदेश के कार्यों की गहराइयों की जानकारी हुई। प्रदेश सभा तथा जिला सभा कितनी गहराई से काम कर सकती है और कर रही है यह बातें सिखने को मिली।
इस बैठक को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं को जो प्रमुख योगदान रहा उसके लिये श्री मनमोहन कासट ने सबको धन्यवाद दिया।*
सांगली जिल्हा सभा द्वारा दोपहर में हुये टॉक शो के आयोजन में श्री मधुसूदन गांधी और श्री सतिश चरखा का अनोखा मार्गदर्शन समाज को प्राप्त हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन