कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद द्वारा अन्नदान


कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2025 को कोयंबटूर स्थित ईरूगुर सरकारी प्राथमिक शाला के बच्चो के लिए अन्नदान का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के तहत युवा परिषद के सदस्यो ने शाला पहुंच कर छात्रो एवं शिक्षको के साथ मिलकर तिरंगा झण्डा फहराया एवं बच्चो के स्वतन्त्रता दिवस के विभिन्न प्रदर्शनो मे भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चो एवं उपस्थित शिक्षको को माहेश्वरी युवा परिषद के सदस्यो ने 250 से ज्यादा फुड एंव नाश्ते के पैकेट एवं मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम में परिषद की और से वर्तमान अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, भुतपुर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराडिया, गोविंद मण्डोवरा, विकास सोमाणी, शिव मंत्री आदि ने भाग लेकर अपना सहयोग दिया। स्कुल प्रबंधन ने युवा परिषद का आभार व्यक्त करते हुए अन्नदान कार्यक्रम की प्रशंसा की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन