कोयंबटूर माहेश्वरी सभा द्वारा वन महोत्सव का आयोजन सम्पन्न


कोयंबटूर माहेश्वरी सभा का एक दिवसीय वन महोत्सव 3 अगस्त 2025 को थोंडामुथुर रोड, डायमंड सिटी के आगे, महोत्सव गार्डन, कोयंबटूर में स्थित रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इसमे समाज के 50 से ज्यादा परिवारो के कुल 150 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया। वन महोत्सव की शुरुआत सुुबह के चाय-नाश्ते से हुई, तत्पश्चात पुरे दिन सभी ने मस्ती से भरपूर विभिन्न खेलकूद-समुुह प्रतियोगिताएं (ग्रुप गेम्स) का आनंद उठाया, साथ मे तंबोला भी खिलाया गया। सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन व्यवस्था की गई। शाम के समय हाई टी की व्यवस्था थी। दिन भर विभिन्न प्रकार के आमोद-प्रमोद कार्यक्रम का लुत्फ लेने के बाद सभी ने रात्री भोजन ग्रहण करके वापस प्रस्थान किया। सभी ने कार्यक्रम की सुव्यवस्था की तारीफ की। 

आयोजन को सफल बनाने मे सभा सचिव श्री संतोष मूंदड़ा, श्री हरीश मूंदडा़, श्री प्रदीप करनानी एवं अन्य सदस्यो का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष उल्लेखनीय तौर पर आंचल कांकानी, सरिता फोमरा, यश मालानी, आशीष चांडक, यादव सोमाणी, अमिषा करनाणी आदि सराहना की गई, जिन्होंने पूरे दिन सभी सदस्यो को विभिन्न तरह के गेम्स खिलाकर पूरे दिन भर व्यस्त रखते हुए मनोरंजन किया एवं सभी ने गेम्स का भरपूर आनंद लिया। समाज के वयोवृद्ध सदस्य श्री सीताराम कांकाणी को आभार प्रकट किया गया जिन्होने पुरे दिन 5 स्टार चॉकलेट, पान गोली आदि सभी को प्रेमपूर्वक पूरे दिन चलते रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन