रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन एवं एएसजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन सम्पन्न
रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन द्वारा एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से २२ अगस्त २०२५ को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, पूगल फांटा में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से विद्यालय के विद्यार्थियों के नेत्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 250 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। इस सेवा प्रकल्प में क्लब के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष रघुवीर झंंवर, सचिव आलोक थिराणी, विमल चांडक, निखिल माहेश्वरी, नवनीत खत्री, गुलाब सोनी, ऋषि आचार्य, अरुण चांडक आदि शामिल थे। विद्यालय ट्रस्ट की ओर से श्री श्रीराम सिंगी, श्री तोलाराम पेड़ीवाल एवं श्री नारायण चांडक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेया थानवी ने रोटरी क्लब मिडटाउन तथा ए.एस.जी आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
Latest News