माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन सम्पन्न


माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा तीज महोत्सव 7 अगस्त को माहेश्वरी भवन में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभ आगाज मुख्य अतिथि श्रीमती सरला मूंधड़ा और श्रीमती सरला मीमाणी मण्डल, अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा लखोटिया, मंत्री श्रीमती दीप्ति बजाज ने भगवान उमामहेश के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। नन्हें - नन्हें बच्चों, कन्या मण्डल की कन्याओं तथा मण्डल की बहनों नें एक से बढ़कर एक राजस्थानी गीतों (लहरिया, चुनड़ी, श्रृंगार) पर नृत्य करके समा बांधा। वरिष्ठ बहनों द्वारा तीज का महत्व बताया गया। तीज - त्यौहार पर आधारित नृत्य - नाटिका प्रस्तुत की गई। अनोखा तीज - हाउजी भी सभी नें बड़े चाव से खेला। 16 श्रृंगार से सुसज्जित तीजणी का पुरस्कार रितिका झंवर को मिला। कार्यक्रम में नृत्य करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये गए। मिठाई और लजीज व्यंजनों के आनंद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन श्रीमती अनुराधा चांडक द्वारा किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन