जोधपुर में बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन शिविर का आयोजन सम्पन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप काबरा की प्रेरणा से जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। श्री लालचंद चांडक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में 288 बालिकाओं ने वैक्सीन लगवाई। दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 422 हुई। तीसरे चरण (3 अगस्त) में 862 बालिकाएं टीकाकृत हुईं। अब तक 155 बालिकाएं पूरी डोज़ लेकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित हो चुकी हैं। दूसरे चरण से यह कार्यक्रम फलोदी, ओसियां और पीपाड़ में भी एक साथ हुआ, जिससे असर और बढ़ा। इस मुहिम में बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर ट्रस्ट, भीलवाड़ा, श्री माहेश्वरी समाज, जोधपुर, विष्णु श्री सेवा ट्रस्ट, जोधपुर, श्री भंवर लाल सोनी (श्री राम इंटरनेशनल), श्री महादेव झंवर आदि अनेक समाजसेवी संस्थाओं और भामाशाहों का योगदान रहा।

जिला सभाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एम.डी. सोनी, श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर शाह, प्रादेशिक युवा संगठन अध्यक्ष श्री जीतू गांधी, जिला युवा संगठन अध्यक्ष श्री अनिल धूत, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती ऊषा बंग, शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री दिनेश राठी व श्री देवेंद्र डागा और MSG महेश शासकीय ग्रुप ने मिलकर इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। MDM हॉस्पिटल और कोठारी हॉस्पिटल, जोधपुर ने टीकाकरण के लिए टीम भेजकर अमूल्य सहयोग दिया। हैदराबाद के ऑनको सर्जन डॉ. सचिन मर्दा के एक जागरूकता वीडियो ने बालिकाओं के मन का भय भी दूर किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन