विश्व के लोकप्रिय कवियों का अन्तर्राष्ट्रीय सांझा काव्य संकलन हर हर गंगे का लोकार्पण
विश्व के लोकप्रिय कवियों का अन्तर्राष्ट्रीय सांझा काव्य संकलन हर हर गंगे का लोकार्पण मारिशस के विद्वान साहित्यकार डॉ. सोमदत्त काशीनाथ के कर कमलों से गूगल मीट के आभाषी पटल पर किया गया। जिसके सम्पादक बेंगलुरु (कर्नाटक) के वरिष्ठ सम्पादक और लोकप्रिय साहित्यकार डॉ. सुनील परीट हैं। इस पुस्तक के प्रकाशक श्री गुरुदेव प्रकाशन, बेंगलुरु हैं। इसमें विश्वभर के 137 भारत वंशियों ने अपनी सभी रचनाएं मॉं गंगा को समर्पित की हैं।
बीकानेर, राजस्थान के उभरते युवा साहित्यकार श्री मानस कुमार बिन्नाणी, जिनकी रचनायें आजकल पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से पढऩे को मिल रही हैं, की भी रचना को इस पुस्तक में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। श्री बिन्नाणी ने बताया कि भारत सहित विश्व के 9 देशों के 137 साहित्यकारों कवियों ने अपनी सर्व श्रेष्ठ रचनाओं और शब्द श्रृंगार से इस पुस्तक हर हर गंगे को लोकप्रिय और आकर्षक बना दिया है। यह पुस्तक गोमुख से गंगा सागर- हिन्द महासागर, अरब सागर और प्रशान्त महासागर तक अपनी लेखनी की गूंज से गंगा की महिमा को समृद्ध करेगी।
Latest News