हापुड़ में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
माहेश्वरी मंदिर हापुड़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर को फूलों और भगवान के पोस्टर से भी सजाया गया। मंदिर में सत्संग करने वाली महिला मंडल ने लगभग 3 घंटे तक भजन कीर्तन किया जिसमें बच्चों ने राधा कृष्ण बनाकर भजनों पर सुंदर नृत्य किए। रात्रि लगभग 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही घंटा, घडिय़ाल और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में सैकड़ो अभिभावक अपने बच्चों को राधा कृष्ण बनाकर लाये और मंदिर में लगातार फोटो व सेल्फी लेते रहे। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधान समीर महेश, मंत्री सतीश चंद्र माहेश्वरी, मोहित काबरा, सुभाष चंद महेश व संदीप तापडिया का इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। इस संध्या में पूनम, राधा, अलका, नीरू बंसल, संतोष, पारुल, आशा त्यागी व शीला महेश का विशेष योगदान रहा। इस दौरान श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारे गूंजते रहे।
Latest News