डेगाना माहेश्वरी समाज की महिलाओ ने मनाया सातुड़ी तीज का पर्व

राकेश करवा, डेगाना Mon, 18-Aug-2025

डेगाना शहर सहित ग्रामीण अंचल में सातुड़ी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया कि शहर के बीदासर रोड़ स्थित शिव मंदिर में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने सिंजारा पर्व भी श्रद्धा से मनाया। सिंजारे के अवसर पर घरों में मीठे पकवान बनाए। सुहागिन महिलाओं व बालिकाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर उपवास रखकर पति की - लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने शाम के समय सजधज कर व सोलह श्रृंगार कर मंदिर व घरों में - तीज माता की पूजा अर्चना कर कहानी सुनी। देर रात्रि को चंद्रमा को अर्क देकर उपवास खोला। चंद्र दर्शन के बाद तीज पर बने सातु की महिलाओं ने अपने-अपने पति के साथ बैठकर पूजा-अर्चना की। सातू का सेवन कर अपना उपवास खोला। कलावती करवा ने बताया कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौभाग्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। तीज के अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक झूलों का आनंद लिया, मेंहदी रचाई, लोकगीत गाए और राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राजुदेवी करवा, शांति करवा, कलावती करवा, जया भूतड़ा, सुमन करवा, कोमल करवा, पूनम भूतड़ा, मधु करवा, संतोष करवा, पुष्पा करवा, मंजू पुरोहित, सुशीला करवा, संतोष करवा, रुतबी करवा, चांदनी करवा, पिंकी करवा सहित महिलाए मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन