वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई
 |
राकेश करवा, डेगाना |
Mon, 18-Aug-2025 |
 |
डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिर में पिछले 21 दिनों से चल रहे है झुलोत्सव कार्यक्रम सहित धार्मिक कार्यक्रम का भी कृष्ण जन्मोत्सव के साथ समापन हुआ। जन्माष्टमी पर्व पर देर तक भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर स्थानिय कलाकारों व श्रद्धालुओं की ओर से रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक जमकर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे प्रदीप सोनी ने स्रेवप्रथम गजानद महाराज का भजन गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी के साथ श्याम पीछा छोड राधे रानी का... कीर्तन की है रात बाबा आज धाने आनु है.....काली कमली वाला मेरा यार..... अरे द्वार पालो कन्हैया से कहदो, मीठे रस से भरोडी राधा रानी....कृतिका मोदानी ने लाड लड़ाऊ तुझे मनाऊ करु तेरी मनुहार....तूने खूब दिया सब भक्तो को बाबा आज हमारी बारी ह भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
भजन संध्या के अवसर पर भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। जैसे ही घड़ी की सुइया 12 बजे पर आकर मिली तो भगतो ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की हाथी चाहिए घोडा चाहिए और चाहिए पालकी हैप्पी बर्थडे कन्हैया के जयकारों से मंदिर सहित पूरे शहर को गुंजायमन कर दिया। भक्तों ने पटाखे व गुबारे फोड़ कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लिया। मंदिर के व्यस्थापक बेधनाथ करवा व श्रद्धालु राकेश करवा ने बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व रंग बिरंगे गुब्बारे लगाकर सजाया गया।
मंदिर में फूलों से सुजोजित झूले में ठाकुर जी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। ठाकुर जी को झूला झुलाने की होड़ सी मची थी। रात्रि बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। जन्म उत्सव के अवसर पर ठाकुर जी को विभिन तरह से बनी मिठाईयों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर के बैधनाथ करवा, पंडित उमाशंकर, राजाराम महाराज, गोपाल सोनी, राम अवतार करवा, गिरिराज हेडा, विनोद सारडा, मनोज सारडा, रजत मालू, महेश सोनी, राकेश करवा, गजाधर भूतड़ा, विनोद गिलड़ा, सर्वेश्वर मांधना, जगदीश चितलांगियां, पवन मोदानी, अमित दरक, संजय मालू, आकाश करवा, पवन सोमानी, नटवरलाल करवा, रमेशचंद बांगड़, शिवराज चांडक, अशोक तापडिय़ा सहित भक्तगण मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
विज्ञापन