कोयंबटूर मे माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL) क्रिकेट का आयोजन
माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर ने माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL) क्रिकेट कार्यक्रम का आयोजन नेहरू विधालय के खेल मैदान मे किया गया। जिसमें समाज के 60 से ज्यादा युवाओ ने 5 टीमो मे भाग लिया। टीम नाम एवं खिलाङियो का चयन IPL की भाँति ऑक्शन (Auction) करके किया गया। टीम नं.1 - सोनी स्ट्राइकर के मालिक रामलाल सोनी एवं कप्तान आशिष चांडक रहे। टीम नं.2 माहेश्वरी सुपर किंग्स के मालिक रामबाबू कांकाणी एवं कप्तान क्रिश मंत्री थे। टीम नं. 3 लाइटिंग स्ट्राइकर के मालिक केशव कांकाणी एंव कप्तान सिद्धांत कांकाणी थे। टीम नं. 4 मूंदड़ा राइजिंग स्टार्स के मालिक पराग मुंदड़ा एवं कप्तान दीपक सोमाणी थे। टीम नं. 5 रेड बुम के मालिक गोविंद मण्डोवरा थे। प्रतियोगिता की विजेता टीम माहेश्वरी सुपर किंग्स रही जिन्होने फाइनल मैच 7 विकेट से जीता। टी-शर्ट के प्रयोजक श्री विमल कांकाणी एवं ईनाम के प्रायोजक श्री गिरीराज चांडक क्रमश: थे। कार्यक्रम के अंत मे माहेश्वरी सभा कोयंबटूर के वरिष्ठ सदस्यो ने विजेता टीम एंंव खिलाङियो को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे माहेश्वरी युवा परिषद अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराडिया, परिषद कार्यकर्ता यश मालाणी, गिरीराज भोमरा, सुमिरन मालू, गिरीराज चांडक, शिव मंत्री एवं अन्य सदस्यो का योगदान रहा।
Latest News