तिरंगे के सम्मान में गूंजे जय हिंद के नारे — श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई में आज़ादी का जश्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई ने मिंट स्ट्रीट स्थित सभा प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर सभा की पूरी कार्यकारिणी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभा के अध्यक्ष ने कहा — आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश ने अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ादी पाई। यह आज़ादी हमें अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, त्याग और संघर्ष के परिणामस्वरूप मिली, जिनमें महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद और अनेकों नाम शामिल हैं।

तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने कहा — आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकते हैं, यह सब उन वीरों की बदौलत है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अनमोल उपहार दिया।

मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया ने कहा — आज़ादी केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हमें देश की प्रगति के लिए ईमानदारी, मेहनत और भाईचारे के साथ काम करना होगा, स्वच्छता बनाए रखनी होगी, पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी, ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा और सबसे महत्वपूर्ण — एक-दूसरे का सम्मान करना होगा।

सभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने स्वागत भाषण में कहा —79वें स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम अपने वीर शहीदों को स्मरण कर उनके बलिदान का सम्मान करते हैं। यह आज़ादी हमारे पूर्वजों के त्याग और संघर्ष से संभव हुई है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम श्री माहेश्वरी सभा की तरह समाज, देश और मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहेंगे।

रजत के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन लाल बजाज ने कहा 79 वर्ष पूर्व हमारे वीरों ने हमें गुलामी से आज़ादी दिलाई और तिरंगे, आज़ादी तथा एक पहचान का उपहार दिया।

इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर गोयदानी एवं श्री हरिकिशन मूंधड़ा, सहसचिव श्री जगदीश गोदानी, कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी, श्री माहेश्वरी फूड बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री जयप्रकाश मालपानी, श्री माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष श्री सुनील सारडा, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति के अध्यक्ष श्री बंसीलाल दलाल, श्री माहेश्वरी युवा मंडल के सचिव श्री कुशल माहेश्वरी, श्री महावीर मर्दा, श्री रविन्द्र डागा, श्री देवकिशन काबरा, श्री मनोज राठी, श्री जुगल किशोर बिसानी, श्री हरिरतन राठी, श्री विनोद द्वारकानी, श्री ओम प्रकाश घुरका, श्री निर्मल धीरन, श्री पवन मोहता, श्री मुकुल डागा, श्री प्रदीप माहेश्वरी, श्री ग्वालदास मोहता, श्री मनोज राठी, श्री दिवेश राठी, श्री श्याम मेहता, श्री जगदीश बियानी, श्री डूंगर दास बिसानी, श्री सुरेश भट्टड़ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। सभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन