रामानंद काबरा को मिलेगा ग्लोबल लीडर अवार्ड -2025

मेड़ता सिटी के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी रामानंद काबरा को उनकी कंपनी एग्लो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को लुब्रिकेशन प्रौद्योगिकी में अग्रणी योगदान के लिए ग्लोबल लीडर अवार्ड -2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आगामी 24 अगस्त को कुआलालंपुर, मलेशिया में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। सन 1997 में मेड़ता सिटी से आरंभ हुई यह इकाई आज इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स की विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करती है, जिसे पूरे भारत में गुणवत्ता और भरोसे के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था बायजॉक्स द्वारा प्रदान किया जाएगा। ग्लोबल लीडर अवार्ड विश्वभर के अग्रणी व्यक्तियों, नौकरशाहों, सेलिब्रिटीज और व्यवसायिक नेताओं को एक ही मंच पर लाने वाला प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें भारत के शीर्ष 50 लीडर्स हिस्सा लेंगे।

ग्लोबल लीडर अवार्ड-2025 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन व्यक्तियों, कंपनियों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने दृढ़ता, उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार, रचनात्मकता और समर्पण के साथ अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हों। उद्योग जगत के साथ-साथ रामानंद काबरा समाजसेवा में भी अग्रणी हैं। वे सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से सैकड़ों बालिकाओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण, कैंप और रोजगारपरक कार्यक्रमों का संचालन करते हैं। युवा उत्थान, कौशल विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए उनका निरंतर योगदान उन्हें एक सच्चा ग्लोबल लीडर बनाता है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन