श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, नागपुर द्वारा हरियाली सावन गोठ का भव्य आयोजन
श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट नागपुर द्वारा उमिया धाम, कापसी, भंडारा रोड पर हरियाली सावन गोठ का आयोजन घासीराम मालू की अध्यक्षता में समाजबंधुओं के उत्साह और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन, सालासर हनुमानजी व शिव परिवार के पूजन से हुई। भवन परिसर को तोरण पताकाओं व हरे पौधों से सुसज्जित किया गया। जिससे सावन का हरित वातावरण और भी जीवंत हो उठा। इस अवसर पर 800 से अधिक समाजबंधु सपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक माहौल और मिलनसार वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने प्रेम और मनुहारपूर्वक परोसी गई पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन दाल-बाटी-चूरमे की स्वादिष्ट प्रसादी का लुफ्त उठाया।
संयोजक वासुदेव मालू, श्रीनिवास कांकाणी, राजेश बजाज, सुधीर सोनी, पुरुषोत्तम मालू (अध्यक्ष, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत), रामअवतार तोतला, मधुसूदन सारडा, रामअवतार हुरकट, बृजगोपाल दरक, राजेश सारडा, रमेश पचीसिया, शिशिर सारडा, श्याम परतानी, महेश मोदानी, हरि सारडा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।
श्री सत्यनारायण नुवाल, भामाशाह बनवारीलाल मालू, सीए राजेश काबरा, रामनिवास परतानी, सत्यनारायण राठी, श्रवण मालू, कृष्णकुमार टावरी, गिरिश व्यास, पूर्व आमदार रमेश बंग (पूर्व आमदार), राजेश लोया (अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर शाखा) निरज लखोटिया, सुनिल बजाज, गिरधर इन्नाणी एवं अन्य गणमान्य जनो ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Latest News