बीकानेर में नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन द्वारा एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से बीकेवी माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, डागा चौक में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के नेत्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नेत्र जांच की गई। इस सेवा प्रकल्प में क्लब के अनेक सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें श्रीलाल चांडक, प्रोजेक्ट चेयरमैन महेन्द्र गट्टाणी, अध्यक्ष रघुवीर झंंवर, सचिव आलोक थिराणी, श्री विमल चांडक, निखिल माहेश्वरी, शशि बिहानी, घनश्याम रामावत, नवनीत खत्री, गुलाब सोनी, कपिल लढ़ा, गिरिराज जोशी, ऋषि आचार्य, सुरेश राठी आदि शामिल थे।

विद्यालय ट्रस्ट की ओर से श्री बृजमोहन चांडक, श्री तोलाराम पेडीवाल, श्री सुरेश दम्मानी एवं श्री किशनगोपाल सोमानी भी शिविर में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकांता लोहिया एवं डॉ. सुधा सोनी ने रोटरी मिडटाउन के सदस्यों तथा एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

यह शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सचिव आलोक थिराणी ने कहा कि सेवा ही संगठन है और रोटरी क्लब निरंतर इसी भावना से सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन महेन्द्र गट्टाणी ने बताया कि इस नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना एवं समय रहते नेत्र संबंधित समस्याओं की पहचान करना था। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा गहन जांच की गई और आवश्यक सलाह भी दी गई। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों ने इस प्रयास की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष रघुवीर झंवर ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में क्लब की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भविष्य में भी बच्चों एवं समाज के अन्य वर्गों के लिए इस प्रकार के नि:शुल्क सेवा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन