माहेश्वरी समाज वाराणसी का लोकसभा भ्रमण

माहेश्वरी समाज वाराणसी के इतिहास में 1 अगस्त 2025 को एक अध्याय और जुड़ गया जब समाज के 102 पुरुष, महिलाओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रपति भवन, नवनिर्मित संसद, पुरानी संसद भवन एवं लोकसभा की कार्रवाई देखी, वही भोजन किया। उपरोक्त अवसर पर हमारे समाज के गौरव लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम जी बिरला से मिलने का अवसर मिला उन्होंने भी समाज के लोगों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। लोकेंद्र करवा के नेतृत्व में इस यात्रा का सफल आयोजन हुआ, महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा का भी सानिध्य मिला। राम लाल चांडक का संयोजन एवं श्रवण करवा की भोजन व्यवस्था शानदार थी। दिल्ली के माहेश्वरी सेवा सदन के पदाधिकारियों ने अपना बहुमूल्य समय दिया। माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा, मंत्री अनिल झंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन