माहेश्वरी महिला समिति कासगंज द्वारा तीजोत्सव मनाया गया
माहेश्वरी महिला समिति कासगंज द्वारा श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में तीजोत्सव मनाया गया। भगवान महेश की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बहनों ने मल्हार गायी और झूले का आनन्द लिया। अध्यक्ष अल्का माहेश्वरी ने बताया कि सावन में भगवान भोलेनाथ के पूजन का विशेष महतव है। हरियाली तीज के पावन पर्व पर ही भगवान शिव ने मां पार्वती को विवाह का वरदान दिया था।
बहनों ने तंबोला खेल व अन्य खेल का भी आनन्द लिया। तंबोला में सारिता, नीलम बदियादा, सुनीता बदियादा, दीप्ति दरगड़, राजश्ेा, संगीता, अनिता, सुनीता, संगीता कांकाणी, राशि, बबिता, राधा काबरा, प्रीति सोमानी, पूनम, नेहा विजयी रही। बहनों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में नीलम पल्तानी, अंजली जाजू, दीप्ति बिड़ला, सोनल धूपड़, पूनम लाहोटी, सोमवती जाखेटिया, मीना, सरिता, शीतल, ऋचा, मंजू, साधना, नीतू, निर्देश, सुधा, अर्चना, रश्मि, निधि आदि उपस्थित रहे।
Latest News