माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी द्वारा तीज सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी द्वारा तीज सिंधारा कार्यक्रम तीज के रंग छंद के संग का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। तीज सांस्कृतिक कार्यक्रम में  माहेश्वरी कला संस्कृति की सदस्याओं ने अथक परिश्रम से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में 50 लोगों ने पार्टिसिपेट किया था। कार्यक्रम की संयोजिका अलका बाहेती, सुनीता काबरा, लक्ष्मी सोमानी, वीणा मूंदड़ा थी, सभी ने कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सुन्दर ढंग से किया। माहेश्वरी परिषद के सभी पदाधिकारी पर्यवेक्षक राम लाल चाण्डक, गौरव राठी, माहेश्वरी क्लब के मंत्री अमित चाण्डक का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिस किसी ने भी अपनी सहभागिता दी एवं भोजन व्यवस्था के लिए श्रवण करवा को अध्यक्ष कविता मारू, मंत्री कुमुद चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन