गुलाबबाग (बिहार) माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सावन उमंग मेला का आयोजन सम्पन्न
गुलाबबाग (बिहार) माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सावन के महीने में महिलाओं के सशक्तिकरण और व्यापारिक क्षेत्र में हिस्सेदारी के लिए एक दिवसीय सावन उमंग मेला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर विभा कुमारी और उपमेयर पल्लवी गुप्ता ने किया साथ में माहेश्वरी महिला मंडल की प्रथम अध्यक्षा रामकुमारी देवी बजाज द्वारा किया गया। मेले में लगभग तीस स्टाल लगे जिसमें, कपड़े, गहने, लड्डू गोपाल जी की पोशाक, केक पार्लर, हैंड मेड आर्ट, फूड काउंटर, गेम काउंटर की व्यवस्था थी। महिला संगठन की अध्यक्ष प्रभा सारदा, सचिव मधु बजाज, ऊषा मालपानी, सुनीता लोहिया, प्रेमलता जाजू, राखी बजाज, सुनीता बजाज, सुमन बजाज, लक्ष्मी बिहानी, जया लाहोटी ने मिलकर सफल किया।
Latest News